कुरूद में बढ़ रहा कोरोना का ग्राफ, उठी लॉकडाउन की मांग

471

नगर पंचायत के विपक्षी दल एवं नागरिक समिति कुरूद ने  SDM  को  सौपा ज्ञापन 

कुरूद | कुरूद नगर पंचायत क्षेत्र में कोरोना के केस में लगातार वृद्धि हो रही है |यहां के सभी वार्डों में संक्रमण का खतरा बहुत ज्यादा बढ़ गया है | इस मामले को गंभीरता  से  लेते  हुए यहाँ  के नागरिकों  ने  नगर मे  सम्पूर्ण  लॉक डाउन  करने की  मांग  को लेकर   कुरूद  SDM  को  ज्ञापन सौपा | नेता प्रतिपक्ष भानु चंद्राकर,  मूलचंद सिन्हा, दौलत कमलेश शर्मा, प्रमोद  शर्मा , भारत  ठाकुर , प्रकाश  चंद्राकर ने अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौपकर  कहा  कि नगर पंचायत क्षेत्र में कोरोना का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है | इससे लोगों मे चिंता बढ़ गई है | उन्होंने  कहा कि  संक्रमण  रोकने नगर में संपूर्ण लॉकडाउन की आवश्यकता है | शराब दुकान से लेकर सभी प्रतिष्ठानों को बंद करना  जरुरी हो  गया है | आवश्यक सेवाओं की प्रतिष्ठानों को छूट देकर नगर में लॉकडाउन किया जाए | नगर की चारों दिशाओं को सील किया जाए| आने जाने वालों को  पूछताछ कर उन्हें अनुमति दी जाए | उन्होंने आगे कहा कि नगर सीमा में सघन बस्ती है जिसमें पूरे 15 वार्ड एक दूसरे से लगे हुए हैं | 6 वार्डों में कोरोना का संक्रमण पहुंच चुका है |

 

धीरज चन्द्राकर, राघुवेन्द्र सोनी पार्षद ,दौलत ध्रुव पार्षद , कृष्णकांत साहू , कमलेश रेड्डी, संजू चन्द्राकर, संतोष ध्रुव, ललित चन्द्राकर  ने कहा कि यदि प्रशासन ने इस  मामले पर  कोई पहल नहीं की और कोई  कार्ययोजना नहीं बनाई तो कुरूद नगर बहुत जल्दी  ही  कोरोना का  हॉट स्पॉट बन जाएगा | उन्होंने एसडीएम से मांग की है कि तत्काल नगर  सीमा को सील कर नगर में लॉकडाउन लगाया  जाए |  साथ ही  सभी वार्डों में  कोरोना मरीजों की हिस्ट्री  निकालकर सभी प्रभारियों को अलर्ट किया जाए |  नगर के सभी वार्डों में ज्यादा से ज्यादा टेस्टिंग हों |