किसानों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं : शशि पवार

458

धमतरी| भाजपा गांव-गांव में जनचौपाल लगाकर किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के विरुद्ध हल्ला बोल कर रही है। विगत दिनों ग्राम कंडेल,आमदी, सिंगपुर में पार्टी ने किसान चौपाल लगाकर राज्य सरकार की गलत नीतियों और वादाखिलाफी का पुरजोर विरोध किया। ग्राम कोलियारी में किसान चौपाल को संबोधित करते हुये जिलाध्यक्ष ठा. शशि पवार ने कहा कि किसानों से बड़े बड़े वादे कर सत्ता में आई कांग्रेस सरकार किसानों के साथ लगातार छल कर रही है। किसान हमारे अन्नदाता हैं और उन्ही के आशीर्वाद से कोरोना काल में भी देश की 130 करोड़ जनता  को खाने के लिये अन्न मिल पा रहा है। किसानों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय किसी भी कीमत में बर्दाश्त नही किया जायेगा। किसानों के धान की खरीदी 1 नवंबर से हो, उनका सम्पूर्ण भुगतान नगद में हो, पिछले वर्ष की अंतर की राशि ब्याज सहित मिले, 2 वर्ष का बकाया बोनस देने का अपना वादा छग सरकार निभाये,  इनसभी मांगों को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारियों ने सरकार को घेरा। भाजपाइयों ने आगे कहा कि रेत का अवैध और अनियंत्रित उत्खनन कर महानदी का सीना छलनी किया जा रहा है। 5 गुना से भी अधिक दर में लोगों को रेत उपलब्ध नही हो पा रही है। शराबबंदी की बात करने वाली छग की कांग्रेस सरकार में शराब पर जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है। विकास कार्य पूरी तरह ठप्प है। सरकार बेतहाशा कर्ज में डूब चुकी है। किसान, मजदूर त्रस्त है| महिलाओं पर अपराध बढ़ गए हैं। जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों पर हमले हो रहे हैं। युवा बेरोजगारी से और किसान गरीबी से तंग आकर आत्महत्या कर रहे हैं। कार्यक्रम को पूर्व जिलाध्यक्ष रामू रोहरा, जिला महामंत्री कविन्द्र जैन, जिला उपाध्यक्ष अरविंदर मुंडी, मंडल अध्यक्ष हेमंत चंद्राकर, ऋषभ देवांगन, विजय साहू, दयाराम साहू, डिपेंद्र साहू, नेहरू निषाद सहित अनेक वक्ताओं ने संबोधित किया। इस दौरान आमदी नगर पंचायत अध्यक्ष हेमंत माला, जिलापंचायत सदस्य खूबलाल ध्रुव, पूर्व जिला उपाध्यक्ष बीथिका विश्वास, मोनिका देवांगन, तारेंद्र चंद्राक,र कीर्तन मीनपाल, अखिलेश सोनकर, अज्जू देशलहरे, जनपद सदस्य पिंकू साहू, गोपाल साहू, महावीर चोपड़ा, खिलावन चंद्राकर, राजेन्द्र साहेब, नारायण सोनकर, महिपाल ,आकाश पांडे, विनय जैन, लक्की डागा, नितिन प्रजापति, अविनाश दुबे निरंजन साहू, आनंद स्वरूप मेश्राम, मधु लाल साहू, नोहर साहू, गुणवंत साहू, डॉ गजेंद्र साहू व्यासनारायन साहू, हीरालाल सोनकर, रामाधार साहू, हेमलाल साहू, तीरथ साहू, श्यामलाल साहू जगदेव साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामवासी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री संतोष बल्ला चंद्राकर तथा आभार प्रदर्शन मंडल महामंत्री मिश्री पटेल ने किया। कार्यक्रम के दौरान किसानों ने नए कृषि कानून को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर को पोस्टकार्ड लिखकर उनका धन्यवाद किया।