कांग्रेस का धरना प्रदर्शन सिर्फ नौटंकी

245

मगरलोड| भाजपा ने कांग्रेस के धरना प्रदर्शन को राजनैतिक नौटंकी करार दिया है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेश सिन्हा, विजय यदु मंडल अध्यक्ष, शत्रुघ्न साहू पूर्व मंडल अध्यक्ष, भीखम सेन पूर्व जिला उपाध्यक्ष, यवन साहू मंडल महामंत्री, भवानी यादव पूर्व मंडल महामंत्री ने कांग्रेस के धरना प्रदर्शन को केवल राजनीतिक नौटंकी बताया | भाजपा नेताओं ने कहा कि केद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत किसान बिल किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मिल का पत्थर साबित होगा। इस बिल के पास होने से छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार घबरायी हुई है क्योंकि इस बिल के पास होने से धान खरीदी का समर्थन मूल्य का भुगतान एक निश्चित समय पर करना होगा| इस कानून में तीस दिन के अन्दर कानूनी कार्यवाही का प्रावधान है। इससे घबराकर छत्तीसगढ़ की भोली भाली जनता को बरगलाने का काम कांग्रेस कर रही है| इसे किसान अच्छी तरह समझ रहे है| पिछले साल की  समर्थन मूल्य धान खरीदी की अंतर की राशि का भुगतान आज तक नही हो पाया है और किश्तो में भुगतान कर किसानों को परेशान किया जा रहा है। कांग्रेस सरकार अपनी कमजोरी को छुपाने के लिए तरह-तरह के हथकण्डे अपनाकर राजनीतिक नौटंकी कर रही है जिसका भारतीय जनता पार्टी घोर विरोध  करती है ।