कांग्रेसियों ने नंदकुमार पटेल को उनकी जयंती पर किया नमन, कहा – उनका योगदान प्रदेश के लिए अविस्मरणीय

589

धमतरी | छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश के पश्चात छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रथम गृह मंत्री शहीद नंद कुमार पटेल की जयंती जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी द्वारा जिलाध्यक्ष कांग्रेस कार्यालय रायपुर रोड बठेना चौक में मनाई गई | सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर शहीद नंद कुमार पटेल के छायाचित्र में माल्यार्पण कर कांग्रेसियों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गई तत्पश्चात पूर्व विधायक हर्षद मेहता, पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन लालवानी, महापौर विजय देवांगन, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सूर्यप्रभा चेटियार ने पटेल जी के व्यक्तित्व कृतित्व और जीवनी पर प्रकाश डाला|

जिलाध्यक्ष शरद लोहाना ने कहा कि धरा के कर्म से उत्पन्न संस्कार और उसके अनुसार मानव जीवन पाने के पश्चात निरन्तर कर्म करके जन हितार्थ को महत्व देना बहुत ही कम लोगों की भावना होती है | इस भावना से परिपूर्ण मध्यप्रदेश के पश्चात छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रथम गृहमंत्री नंदकुमार पटेल में यह बहुमुखी प्रतिभा थी। खरसिया विधानसभा क्षेत्र में अजेय योद्धा, लोकप्रिय जननेता एवं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रहे नंद कुमार पटेल का योगदान प्रदेश के लिए अविस्मरणीय रहा है।
इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शरद लोहाना, महापौर विजय देवांगन, पूर्व विधायक हर्षद मेहता, पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन लालवानी, आलोक जाधव, सलीम रोकड़िया, सूर्यप्रभा चेटियार, दिलावर रोकड़िया, नूर मोहम्मद मेमन, निखिलेश देवान, तनवीर कुरैशी, गौरीशंकर पांडेय, लखन पटेल, जय प्रकाश झा, दुष्यंत घोरपड़े, ईश्वर देवांगन, अम्बर चन्द्राकर, आशीष बंगानी, भागी निषाद, संदीप ध्रुव, ललित यादव, तरुण रॉय, एमन कुमार साहू, राजेन्द्र यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे|