कांग्रेसियों ने गाया रघुपति राघव.. जय जवान, जय किसान के नारे भी लगे

404

धमतरी | राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर ब्लॉक कांग्रेस भखारा ने गांधी जी की प्रतिमा स्थल पहुँचकर पूजा-अर्चना कर माल्यार्पण कर किया तत्पश्चात रघुपति राघव और वैष्णवजन जैसे भजनों के माध्यम गांधी और जय जवान जय किसान के नारों से शास्त्री जी को श्रद्धांजलि अर्पित की  गई |

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मुकेश कोसरे अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भखारा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष द्वय भरत नाहर, विनोद साहू, मोहन हरदेल, श्याम गौर पार्षद संतोषी निषाद, रवि महेश्वरी, सोमनाथ साहू, बिट्टू गौर ,रामचंद्र साहू, दिनेश यादव, कमलनारायण साहू, नितेश मानिकपुरी ,अनिरुद्ध साहू ,दीनानाथ साहू, तेजेश्वर कुर्रे, पुष्पेंद्र जोशी सुनील धृतलहरे, भुनेश्वर साहू सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे|