पति के दीर्घायु जीवन और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना
धमतरी | पति के दीर्घायु जीवन और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना को लेकर महिलाएं गुरुवार रात को करू भात खाकर शुक्रवार को उपवास रखेंगी| शनिवार को सुबह भगवान शिव और माता की पूजा-अर्चना कर अपना उपवास तोड़ेंगी | पर्व को लेकर महिलाओ मे उत्साह देखा जा रहा है| वही महिलाओं मे इस बात का भी मलाल है कि कोरोना के चलते इस बार वे अपने मायके नहीं जा पाई| वे ससुराल में रहकर तीज पर्व मनाएंगी |
कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिले के अधिकांश गावं मे ग्रामीणों ने बैठक लेकर इस साल तीज पर्व में बहू बेटियों के मायके आने जाने पर प्रतिबन्ध लगा दिया है| हालांकि इस पर्व को लेकर शासन प्रशासन का कोई आदेश नहीं है| कोरोना के बढ़ते ग्राफ को लेकर ग्रामीणों ने पंचायत स्तर यह निर्णय लिया है| तीज पर्व आज शाम रात से शुरु हो जायेगा | महिलाये आज रात करूभात (करेले की सब्जी ) खाकर उपवास रखेंगी | कल शुक्रवार को अपने पति के दीर्घायु जीवन और परिवार की सुख शांति के लिए उपवास रखेंगी | शनिवार को सुबह स्नान कर नए वस्त्र धारण कर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा अर्चना करेंगी | पूजा अर्चना के बाद महिलाएं पारंपरिक व्यंजन खाकर अपना उपवास खाेलेंगी। महिलाये सुनीता, कविता, पायल ने बताया कि इस बार वे तीजा मनाने अपने मायके नहीं जा रही है| मायका और ससुराल दोनों जगहों में बहू बेटियों के आने जाने पर पाबंदी लगा दी गई है | पंचायत के निर्णय का पालन करते हुए वे ससुराल मे ही तीजा मनाएंगी | इस पर्व मे उन्हें अपने माता पिता और भाई की खूब याद आ रही है | तीज पर्व मे मायके मे होने से अपने सहेलियों से भी मुलाक़ात हो जाती है|