Home कार्यक्रम  कमरछठ पर विधायक ने क्षेत्रवासियों की खुशहाली की कामना की

 कमरछठ पर विधायक ने क्षेत्रवासियों की खुशहाली की कामना की

जलमग्न  बस्तियों का  भ्रमण  कर  समस्या दूर करने के दिए निर्देश 

धमतरी  | विधायक रंजना साहू  रविवार को   कमरछठ के अवसर पर उपवास  रखकर  भगवान  शिव और  माता  पार्वती की  पूजा अ र्चना कर  अपने बच्चों की सुख -समृद्धि और दीर्घायु की कामना  के साथ साथ समस्त क्षेत्रवासियों  की खुशहाली की कामना की।  विधायक रँजना डिपेन्द्र साहू ने कमर छठ का व्रत रखते हुए भी अपने कर्तव्य जनता के प्रति निभाते हुए भारी बारिश से तरबतर नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों  की  जलमग्न  बस्तियों का नियमित रूप से संपर्क कर हाल-चाल जाना |  उनकी  समस्या भी  सुनी |शहर के विभिन्न वार्डों में नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष नरेंद्र रोहरा , वार्ड पार्षद श्यामलाल नेताम सहित अनेक जनप्रतिनिधियों के साथ निकलकर  समस्याओं  से  रूबरू होते हुए नगर निगम तथा प्रशासन के  अधिकारी कर्मचारियों को त्वरित रूप से राहत प्रदान करने के  दिशा निर्देश  दिए |

error: Content is protected !!
Exit mobile version