आयुर्वेद प्रमाणित व समूल मर्ज को खत्म करने वाली चिकित्सा पद्धति : रंजना साहू

471

धमतरी| चिकित्सा क्षेत्र के सर्वाधिक प्रमाणित तथा कोई भी बीमारी को समूल नष्ट करने वाली किफायती पद्धति यदि कोई है तो वह आयुर्वेद है। यह भगवान धनवंतरी की देन है| उक्त बातें हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में धनवंतरी जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक रँजना साहू ने कही| उन्होंने आगे कहा कि हमारे ऋषि-मुनियों ने विभिन्न प्रकार की जड़ी बूटियों से विश्व को अवगत कराया है| आज बाबा रामदेव तथा बालकृष्ण आयुर्वेद के कारण पूरे विश्व में जाने जाते हैं|

आज  विश्व के अधिकांश देशों के मरीजों का झुकाव आयुर्वेद की ओर होने लगा है। जंगल को सुरक्षित कर आयुर्वेद पद्धति को बढ़ाना ही वास्तव में भगवान धन्वंतरी जयंती की सच्ची प्रमाणिकता होगी जो कि हर भारतीयों का राष्ट्रधर्म है। इस अवसर पर विधायक  रँजना साहू के साथ विजय देवांगन महापौर नगर निगम, दिलीप नाग, फलेश साहू, पुष्कर यादव, संतोषी साहू, डॉक्टर दिनेश नाग, डॉ चित्रा नाग,  प्रभात उपाध्याय, ढामिन नाग, योगेश गुप्ता, डॉक्टर धर्मेंद्र सिन्हा, डॉ राकेश साहू, डॉक्टर कमल साहू, गोपाल निर्मलकर, महेंद्र संभाकर, रितेश साहू, मनीष साहू, देवेंद्र सिन्हा, भारती साहू, पूजा मीनपाल, सुनीता सोनवानी, झरना मीनपाल, ओम प्रकाश नाग, सुनीता नाग, श्रीमती कनक चंद्राकर सहित वरिष्ठजन उपस्थित रहे।