आनलाइन  कराओके  फ़िल्मी  देशभक्ति  गीत  प्रतियोगिता 

431

लायंस  क्लब धमतरी  फ्रेंड्स  एवं  लायनेस  क्लब धमतरी का आयोजन 

धमतरी | लायंस  क्लब धमतरी  फ्रेंड्स  एवं  लायनेस  क्लब धमतरी के  तत्वाधान  में  आजादी की 73 वी  वर्षगांठ  पर आनलाइन  कराओके  फ़िल्मी  देशभक्ति  गीत  प्रतियोगिता  का आयोजन किया गया  है | लायनेस सचिव जानकी गुप्ता ने बताया कि यह  प्रतियोगिता तीन वर्ग में आयोजित होगी| जिसमे 5 से 13 वर्ष बालक बालिका,14 से 27 वर्ष बालक बालिका व 28 से 70 वर्ष महिला पुरुष शामिल हो सकते हैं।इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये आपको अपने घर बैठे कराओके साउंड में मोबाइल से कोई भी देशभक्ति गीत रिकार्ड कर  भेजना  है। वीडियो  में आवाज  साफ़ और  स्पष्ट  होना चाहिये | वीडियो 10 से 14 अगस्त के बीच  का  होना  जरुरी  है  | प्रमाण स्वरुप  उस दिन का  समाचार पत्र   को भी  वीडियो में भेजना है|  गीत 5 मिनट  से ज्यादा का नहीं होना चाहिए  | प्रत्येक प्रतिभागी केवल एक गीत ही भेज सकता है। नाम  उम्र  और पता  भी साथ में  भेजना है   निर्णायक का निर्णय सर्वमान्य  होगा |

अंतिम  तिथि 14अगस्त  की रात 12 बजे तक है | प्रथम  द्वितीय  एवं तृतीय  विजेताओ को  ट्राफी  एवं प्रमाण पत्र  प्रदान किये जायेंगे | प्रत्येक  समूह  के तीन  प्रतिभागी को  सांत्वना पुरस्कार  के अलावा  सभी प्रतिभागियों  को  भी प्रमाण  पत्र प्रदान किये जायेंगे | प्रतिभागी मोबाइल  नंबर 9425215162 एवं 8319684513 पर अपना वीडियो भेज सकते है |