
निगम में कांग्रेस शासन आने से नगर का हो रहा विकास – शरद लोहना
धमतरी | निगम क्षेत्र के स.व.भाई पटेल वार्ड में जैनम हाईट्स HP गैस गोदाम की ओर आर.सीसी नाला निर्माण कार्य एवं केनाल से गुजराती कॉलोनी मोड़ तक आर.सीसी नाला निर्माण नही होने से जल निकासी की दयनीय स्थिति थी जिसके निमार्ण कार्य के लिए वार्ड पार्षद लुकेश्वरी साहू एवं वार्ड वासियों के द्वारा वर्षों से लगातार मांग की जा रही थी। जिसे शहर की विकास की सोच रखने वाले महापौर विजय देवांगन ने गंभीरता से लिया जिस के अनुरूप जनता के वादे को निभाने के लिए गुरुवार को आर.सीसी नाला (लागत राशि-72.09लाख) का भूमि पूजन महापौर विजय देवांगन, जिला कांग्रेस अध्यक्ष शरद लोहाना,एमआईसी सदस्य राजेश ठाकुर,वार्ड पार्षद लुकेश्वरी सुरेंद्र साहू,कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष आकाश गोलछा,एवं वार्ड वासियों के हाथो किया गया।
शहर के चौमुखी विकास के साथ साथ स.व.भाई पटेल वार्ड में महापौर विजय देवांगन द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों एवं बरसों से रही समस्या का समाधान करवाने के लिए वार्डवासीयों ने नगर निगम के महापौर विजय देवांगन,आयुक्त विनय कुमार पोयाम,सभापति अनुराग मसीह,वार्ड पार्षद लुकेश्वरी सुरेंद्र साहू और नगर पालिक निगम धमतरी का धन्यवाद कर आभार व्यक्त किये।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष शरद लोहाना ने कहा कि उक्त स्थान में जलभराव होने कारण समस्या निर्मित हो रही थी इसलिए वार्ड वासी की मांग को संज्ञान में लेते हुए नाला निर्माण करवाया जा रहा है,नाला के निर्माण हो जाने से पानी आगे बढ़ सकेगा और इस जगह में पानी भराव की स्थिति कम हो जायेगी । ड्रेनेज सिस्टम सुधारने का जो नगर निगम का प्रयास है उसके अंतर्गत इस नाला की स्वीकृति प्रदान की गई है जो तत्काल कार्य प्रारंभ होगा जिसकी आज भूमि पूजन की गई है आगे कहा कि संपूर्ण नाला,नाली निर्माण कार्य मास्टर प्लान के तहत कराया जा रहा है,जिससे यहां के रहवासियों को जल भराव की कमी आयेगी. जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शरद लोहाना ने कहा कि नगर निगम धमतरी में कांग्रेस की सरकार आने के बाद लगातार शहर में विकास कार्य किया जा रहा है. नगर निगम द्वारा मास्टर प्लान के तहत शहर की सबसे बड़ी समस्या ड्रेनेज सिस्टम सुधारने के लिए भी लगातार कार्य किया जा रहा है।
पीडब्ल्यूडी विभाग अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने भूमिपूजन के बाद निर्माणकर्ता ऐजेंसी से चर्चा की। उन्होंने कहा कि भूमिपूजन के बाद कार्य आरंभ करने में विलंब न करे। समय सीमा में नाला निर्माण कार्य पूर्ण करे,जिसे वार्डवासियों को जल भराव से राहत मिले।
इस दौरान वार्ड इंजीनिय कमलेश ठाकुर,मनीष साहू,वार्डवासी ईश्वरीय कुमार गुप्ता, दिनेश भट्टक,महेश मंगे,सुनील महावर,ज्ञानचंद सिन्हा,जितेंद्र अंबानी,राधेश्याम साहू,लाला साहू,संतोष साहू,सुरेंद्र शर्मा,जिग्नेश ठक्कर,नैना संघवी, नर्मदा साहू,जीवन सिन्हा,नरोत्तम साहू,पंचराम साहू,रामनारायण महेश्वरी उपस्थित थे।