श्री योगेश्वर साहू को मीला सुंदर लाल यादव स्मृति सम्मान

26

धमतरी |  मानस दर्शन जीवन अर्पण के बैनरतले केशकाल के पावन धरा पर आयोजित ऐतिहासिक मानस दर्शन अलंकरण समारोह मे श्री राजमानस संघ धमतरी छत्तीसगढ़ के उपाध्यक्ष सम्माननीय योगेश्वर साहू को सेवानिवृत्त ब्यख्याता ब्रम्हलीन सुन्दरलाल यादव अनुरागी अलंकार से अलंकृत किया गया। संघ के अध्यक्ष अर्जुन पुरी गोस्वामी सचिव डॉ जे एल देवागन प्रवक्ता डॉ भूषण लाल चंद्राकर ने बताया कि ब्राह्मलीन सुन्दर लाल अनुराग जी श्री राज मानस संघ धमतरी के प्रथम अध्यक्ष एवं संस्थापक सदस्य है साथ ही साथ छत्तीसगढ़ के मानस मंच संचालन के नीव के पत्थर है आज भी मानस मंचो मे संचालन के समय अनुरागी जी के काव्य पंक्तिया गूंजते है बस्तर कांकेर धमतरी सहित अनेको मानस मंच प्रारम्भ करने वाले मानस के प्रति समर्पित मानस के पुरोधा गुरुदेव  सुन्दर लाल जी अनुरागी पेशे से शिक्षक थे उनका जन्म ऐतिहासिक ग्राम कंडेल है |

अनुरागी जी के द्वारा रचित काव्य संग्रह को संजोने वाले उनके कृपा पात्र शिष्य  योगेश्वर साहू जी को इस सम्मान से सम्मानित होने पर श्री राजमानस संघ धमतरी छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष  अर्जुनपुरी गोस्वामी संरक्षक  कोदू राम चंद्राकर खूबलाल साहू डोमार सिंह दादरा खिलेश्वरी किरण सियाराम साहू पुरानीक राम साहू शिवदयाल साहू समस्त सलाहकार समस्त उपाध्यक्ष सचिव डॉ जे एल देवांगन कोषाध्यक्ष दानी राम साहू प्रवक्ता डॉ भूषण लाल चंद्राकर एन आर यादव चिरंजीव लाल हिरवानी सहित समस्त पदाधिकारी शक्ति केन्द्रो के समस्त पदाधिकारीयों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है साथ ही साथ मानस दर्शन जीवन अर्पण के संस्थापक  दीपक गुहा एवं समस्त संयोजक व आयोजक को आभार व्यक्त करते हुए अध्यक्ष अर्जुन पुरी गोस्वामी ने कहा कि राज मानस संघ के संस्थापक के स्मृति मे अलंकरण देकर मानस के पुरोधा पुरुष गुरुदेव  सुंदर लाल अनुरागी जी को सच्चा पीतरांजलि अर्पित कि है