शाश्वत उत्सर्ग यूथ थिएटर ग्रुप धमतरी द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर माल्यार्पण कर नमन किया

17

धमतरी | रत्नाबांधा कॉलेज मोड पास स्थित युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर शाश्वत उत्सर्ग यूथ थिएटर ग्रुप धमतरी द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर ग्रुप के सभी सदस्य और स्थानीय लोग एकत्रित हुए और स्वामी विवेकानंद जी को श्रद्धा अर्पित करते हुए माल्यार्पण किया। यह कार्यक्रम स्वामी विवेकानंद के विचारों और उनके योगदान को याद करने का एक अहम अवसर है स्वामी विवेकानंद जी के ध्येय वाक्य उठो जागो और तब तक मत रूको जबतक सफलता प्राप्त न हो जाये। जिन्होंने भारतीय समाज को जागरूक करने,आत्मनिर्भरता और राष्ट्रीय एकता के महत्व को बताया था। स्वामी विवेकानंद ने भारतीय संस्कृति, धर्म, और शिक्षा के महत्व को सार्वभौमिक स्तर पर प्रस्तुत किया और युवाओं को अपने कर्तव्यों और दायित्वों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। उनकी शिक्षाएं आज भी युवा पीढ़ी को प्रेरित करती हैं।

शाश्वत उत्सर्ग यूथ थिएटर ग्रुप ने इस दिन को खास बनाने के लिए कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद जी के जीवन और उनके आदर्शों जिनमें उन्होंने उनके महान विचारों को प्रदर्शित किया। कार्यक्रम में सभी ने स्वामी विवेकानंद के आदर्शो को याद करते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया। इस तरह के आयोजन समाज में एक नई ऊर्जा और जागरूकता का संचार करते हैं, जिससे युवाओं को अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर होने की प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर शाश्वत उत्सर्ग यूथ थिएटर ग्रुप के सभी सदस्यों ने अपने उत्साह और जोश से इस महत्वपूर्ण दिन को सफल और यादगार बनाया। इस अवसर पर जिले के राष्ट्रीय रंगकर्मी आकाश गिरी गोस्वामी,प्रशांत गिरी गोस्वामी,राजकुमार सिन्हा, सोहनलाल साहू,मनोज बंछोर,लोकेश प्रजापति,विनोद डिंडोलकर,चंद्र प्रकाश साहू,दुष्यंत सिन्हा,आशीष साहू,गुलशन धुव्र, हरीश सिन्हा,दीपा धुव्र,सूर्या गोस्वामी, बालकलाकार वैष्णव साहू,काव्या सिन्हा,भूपेश सिन्हा,योगिता साहू,डेमिन मीनपाल,दीप्ती मीनपाल,लेखस्मीता साहू,लीलाधर मीनपाल, हेमंत साहू,नोमेश्वर निषाद,तावेंद नेताम उपस्थित थे।