शहर के चौक चौराहे हाई मास्क लाईट के रौशनी से जगमगाएगा,कांग्रेस जिलाध्यक्ष,महापौर,पार्षदों और गणमान्य नागरिकों ने किया भूमि पूजन

74

शहर को स्वच्छ सुंदर बनाने के साथ-साथ नागरिकों को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने हर संभव प्रयास जारी – विजय देवांगन

विजय देवांगन के नेतृत्व में विकास की नई इमारत गढ़ रहा है हमारा धमतरी शहर- शरद लोहाना

धमतरी | नगर निगम क्षेत्र में जनहित की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए और रात में खूबसूरती को चार चांद लगाने महापौर के निर्देश पर नगर निगम द्वारा शहर के चौक चौराहे एवं ज्वरूरत मंद स्थानों में हाई मास्क लाइट लगाया जा रहा है।जिसमें आज निम्न स्थानों में सिहावा चौक,बस स्टैंड,बठेना चौक, प्रियदर्शिनी इंदिरा गांधी चौक का भूमि पूजन विधि विधान से पूजा पाठ कर कांग्रेस जिलाध्यक्ष शरद लोहाना,नगर निगम महापौर विजय देवांगन,लोक निर्माण विभाग के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, पार्षद संजय डागौर, एल्डरमेन लखन पटेल के आतिथ्य में संपन्न हुआ।

शहर की जनता को मूलभूत सुविधाये दिलाने हर संभव प्रयास जारी है साथ साथ शहर की खूबसूरती में चार चांद लगाने शहर को स्वच्छ, सुंदर और आकर्षित बनाने नगर पालिक निगम महापौर विजय देवांगन के द्वारा लगातार शहरहित में कार्य किए जा रहे है जिसके चलते शहर को स्वच्छ रखने,राष्ट्रीय राजमार्ग बिजली पोल में एलईडी लाइट,घड़ी चौक, मकई गार्डन,पावर हाउस चौक, रत्नाबाँधा चौक सहित विभिन्न प्रमुख स्थलों पर धनहा धमतरी, मोर धमतरी, सुघ्घर धमतरी, हमर धमतरी,आई लव धमतरी जैसे अनेक स्लोगन लिखा हुआ एलईडी बोर्ड लगाकर शहर को और सुंदर बनाने का प्रयास किया गया। आज के भूमि पूजन कार्यक्रम के अवसर पर महापौर विजय देवांगन ने बताया कि शहर के मुख्य मार्ग,चौक चौराहे और तालाबों के साथ साथ झुग्गी झोपड़ी बस्ती वालो और शहर वासियों और रात में ग्रामीणों के आवाजाही को ध्यान में रखते हुए रात को शहर की खूबसूरती में चार चांद लगाने और रात के अंधेरे को दूर कर बेहतरीन रौशनी की सुविधा उपलब्ध प्रदान करने आज हाईमास्क लाइट का भूमि पूजन किया गया है जिससे शहर आकर्षक बनने के साथ-साथ रात में यहां आने जाने वाले लोगों को सुविधाए प्राप्त होगी,आज के कार्यक्रम में श्री देवांगन ने शहरी क्षेत्र में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया।
वही कांग्रेस जिलाध्यक्ष शरद लोहाना ने कहा की निगम में 138 साल बाद विजय देवांगन के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनी है और कांग्रेस के महापौर बनने के बाद से धमतरी शहर विकास की नई इवारत गढ़ रहा है। जो कि अपने आप बेमिसाल साबित हो रहा है।
इस अवसर पर जावेद खत्री,पवन यादव,दिलीप संभालकर, शिवकुमार सोरी,भुवन साहू, ज्ञानचंद सिन्हा,नारायण साहू,अर्जुन चौधरी,नरोत्तम,गौतम,योगेश अनिल साहू,मंगलू निर्मलकर,वेद प्रकाश साहू सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।