विश्व हिंदू परिषद नगर धमतरी की कार्यकारिणी की हुई घोषणा कार्यकर्ताओं को सौंपा गए नवीन दायित्व

307

संगठन के कार्य को बढ़ाने के लिए कार्यकर्ताओं के दायित्व का निर्धारण किया गया : संदीप अग्रवाल
विश्व हिंदू परिषद देश धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए सदैव कार्य करने वाला संगठन है : प्रिंस जैन

धमतरी | विश्व हिंदू परिषद नगर इकाई धमतरी की आज दिनांक 8 जनवरी 2023 को संध्या 4:30 बजे बैठक लेकर नवीन कार्यकारिणी आयाम काम बजरंग दल दुर्गा वाहिनी का गठन किया गया उक्त अवसर पर विश्व हिंदू परिषद जिला धमतरी के अध्यक्ष श्री संदीप अग्रवाल एवं नगर विश्व हिंदू परिषद के मंत्री उपस्थित रहे विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष संदीप अग्रवाल जी ने विश्व हिंदू परिषद की कार्य पद्धति बनाते हुए नवीन कार्यकारिणी को बधाई दी नगर मंत्री प्रिंस जैन ने संगठन की व्यवस्था कार्यपद्धती एवं भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

जहाँ साकेत यादव सह मंत्री,विजयंत राव सह मंत्री, शुभम कृदत्त संयोजक बजरंग दल, नीरज शुक्ला सहसंयोजक बजरंग दल मोंटू साहू सहसंयोजक बजरंग दल, सत्यम सिन्हा सह संयोजक बजरंग दल, सरोज देवांगन मातृशक्ति संयोजिका ,झरना पटेल दुर्गा वाहिनी सह संयोजिका, संजना नायक दुर्गा वाहिनी सह संयोजिका, बबली सोनी दुर्गा वाहिनी सह संयोजिका का दायित्व मिला और अन्य कार्यकर्ता सामिल हुए।