रासायनिक खाद के उपयोग से क्षीण हुई उर्वरा शक्ति वर्मी खाद के उपयोग से वापस आई – मनीषा साहू

100

सरकार की योजनाओं से लाभान्वित लोगों की मुस्कान सुकून देने वाली – हितेश गंगवीर

जनपद अध्यक्ष ने करवाई वर्मी खाद की बोहनी,बढ़ती मांग देख कृषक सुरेश सिन्हा ने किया खाद का उठाव

धमतरी |  युवा कांग्रेस का गौ सेवा पखवाड़ा मोर गौठान मोर अभिमान लगातार जारी है,युवा नेता आनंद पवार के मार्गदर्शन,एनएसयूआई गौतम वाधवानी एवं युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष हितेश गंगवीर के नेतृत्व में युवा कांग्रेस ने डोड़की गौठान पहुँच कर भगवान कृष्ण के चित्र पर पुष्प गुलाल वंदन किया और गौसेवा,गौठान समिति एवं महिला समूह के सदस्यों का सम्मान किया,इस अवसर पर जनपद पंचायत धमतरी की अध्यक्ष मनीषा साहू भी उपस्थित रहीं,उन्होंने खरीफ़ फसल के लिए वर्मी खाद खरीद कर डोड़की गौठान की बोहनी करवाई, उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री मा. भूपेश बघेल ने प्रत्येक गांवों में गौठान बनाकर ग्रामीणजनों के कल्याण का काम किया है,पहले ये देखने में आता था कि गांवों में पशु चारे और पानी की तलाश में इधर उधर भटकते रहते थे लेकिन गौठान बनने के बाद उन्हें आश्रय स्थल तो मिला ही है इसके अलावा उनके चारे और पानी की तलाश भी खत्म हो गई है,इसके साथ ही गोबर खरीदी और उससे बनाई जानी वाली वर्मी खाद के उपयोग से न केवल अच्छी फसल प्राप्त करने में सहायता हो रही है,अपितु इस खाद के प्रयोग से रासायनिक खाद के उपयोग में कमी आई है जिससे भूमि सुधार हो रहा है और उसकी प्राकृतिक उर्वरा शक्ति वापस आ रही है।कृषक सुरेश सिन्हा ने भी वर्मी खाद की बढ़ती मांग को देखकर, पहले से ही वर्मीखाद का उठाव कर लिया।

युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष हितेश गंगवीर ने बताया कि छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा जी निर्देश पर युवा कांग्रेस छत्तीसगढ़ की सभी विधानसभाओं में मोर गौठान मोर अभिमान गौ रक्षा पखवाड़ा के तहत गौठान पहुँचकर भुपेश बघेल सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हुए लोगों से मिल रही है,उनके चेहरे की मुस्कान बेहद सुकून देने वाली होती है,गौठान में गौ माता की सेवा करने वाले गौठान समिति के सदस्यों और महिला स्व सहायता समूहों का सम्मान कर रही है।इस दौरान जिला कांग्रेस सचिव विक्रांत पवार,ज्ञानेश्वर चौहान, सरपंच प्रदीप सिन्हा , गौठान अध्यक्ष तेजराम सिन्हा , सचिव मोहीत कुमार साहू , सदस्य मनीष ध्रुव ,सुदेश बांधे , सोहन देवांगन , नरोत्तम सिन्हा , जीवन ध्रुव , उमेश सिन्हा ब, चंद्रकांत साहू , धनसिंह ध्रुव , मोशर बांधे ,
स्वसहायता महिला समूह अध्यक्ष राजकुमारी सिन्हा , रूखमणी सिन्हा , त्रिवेणी सिन्हा , दुर्गेश्वरी सिन्हा , मालती बाईं , रोहनी बाई , मिना बाई देवांगन , रेवती यादव ,
ग्राम के वरिष्ठ नागरिक सुरेश सिन्हा , चमन कुमार साहू , डॉ नारायण सिन्हा , किशुन ध्रुव , कमल सिन्हा , ख़ूबलाल साहू , सुरेश बांधे , रामकिशन सिन्हा , गैंदराम साहू ,
राजीव युवा मितान अध्यक्ष जितेश सिन्हा , भावेश ध्रुव , तुषार सिन्हा , सूरज , हिमांशु , धनन्जय साहू , मनीष ध्रुव , तामेश , गोलू ध्रुव , बसन्त सिन्हा , निरंजन , चिंतन सिन्हा , किशोर साहू एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।