रबी फसल के लिए किसानों को जलापूर्ति करने गंगरेल बांध से दिया जाए पानी – रंजना साहू

139

धमतरी | धमतरी के कलेक्ट्रेट सभागार में जल उपयोगिता की बैठक में विधायक रंजना डीपेंद्र साहू ने किसानों की मांग पर रबी फसलों के लिए जलापूर्ति की मांग की है, रविशंकर जलाशय परियोजना के अंतर्गत गंगरेल बांध से क्षेत्र की किसानों को पूर्व वर्ष भी रबी फसल के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी होने के उपरांत भी नहीं दिया गया था |

इस वर्ष अगर क्षेत्र के सभी कृषक साथी अगर रबी फसल के लिए मांग करते हैं तो निश्चित रूप से उनकी मांग को स्वीकार करते हुए रबी फसल के लिए पानी दिया जाए,इस वर्ष अधिक वर्षा होने से गंगरेल बांध का जलस्तर भी अच्छा है,और पर्याप्त मात्रा में पानी होने के बावजूद किसानों को पानी नहीं देने से किसानी में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, समीपस्थ सारे क्षेत्र मुख्य रूप से कृषि कार्य पर निर्भर हैं, और पुर्व में भी किसानों को कृषि के लिए पानी नहीं दिया, जल उपयोगिता समिति के द्वारा फैसला लिया गया कि इस वर्ष रबी फसल के लिए पानी नहीं दिया जाएगा जिस पर विधायक रंजना डीपेंद्र साहू ने किसानों के द्वारा मांग की जाने पर पानी दिए जाने की बात कही है और आगामी समय पर अगर किसान रबी फसल के लिए मांग करते हैं तो पानी दिया जाए, अगर शासन प्रशासन द्वारा किसानों की मांग को स्वीकार नहीं किया गया तो वह सभी परिस्थितियों में किसानों का साथ देंगी।