युवा मोर्चा ने निकाला 1000 फुट विशाल तिरँगा यात्रा

186

राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रभक्ति तथा राष्ट्र निष्ठा के लिए प्रतिबद्धता का समर्पण है हमारा विजयी विश्व तिरंगा प्यारा – विजय मोटवानी
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी के आह्वाहन आजादी के 75 वे वर्ष में अमृत महोत्सव पर हर घर लगेंगे तिरंगा झंडे _चेतन साहू
भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए सदैव तत्पर रहती है – अविनाश दुबे
धमतरी | राष्ट्रवाद की भावनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए भारत माता के परतंत्रता से आजादी के 75 वीं वर्षगांठ को अमृत महोत्सव के रूप में भारतीय जनता पार्टी मनाते घर घर तिरंगा को पहुंचा कर राष्ट्रभक्ति का अलग जगाने के लिए अभियान चला रही है है इसी के तहत प्रदेश व्यापी आह्वान पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा गौशाला मैदान से पूरी निष्ठा समर्पण व आस्था के साथ मां भारती के गौरव तथा आन, बान ,शान का प्रतीक तिरंगा यात्रा निकाली गई जो शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए हृदय स्थल शास्त्री चौक में पूरे सम्मान के साथ राष्ट्रगान के उपरांत संपन्न हुआ। इस अवसर पर “आजादी के अमृत महोत्सव – हर घर तिरँगा” कार्यक्रम के प्रदेश प्रभारी रामू रोहरा जी ने आजादी के 75वी वर्षगांठ पर हर घर तिरँगा फैराने के प्रधानमंत्री जी आग्रह को बताया और साथ ही 5 अगस्त को डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान के प्रतिफल के रूप में 370 के हटने और राम मंदिर के फैसले के ऐतिहासिक दिन पर कार्यक्रम तय करने पर युवामोर्चा को बधाई दी। महेंद्र पंडित जी ने युवामोर्चा को इस ऐतिहासिक रैली और ऐसे राष्ट्रवादी सोच के लिए बधाई दी साथ ही नगर की जनता को प्रधानमंत्री जी के संदेश पर उस 75वी वर्षगांठ को भव्यता से मानने का आग्रह किया।

कार्यक्रम का आभार व्यक्त करते हुए मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय मोटवानी ने कहा कि राष्ट्रभक्ति, देश प्रेम ,राष्ट्र गौरव तथा राष्ट्र निष्ठा को प्रगाढ़ता प्रदान करने का कार्य प्रत्येक जनमानस के जेहन में समाहित हो इसलिए निकाली गई यह यात्रा आजादी के सार्थकता, वास्तविकता एवं शहीदों के कुर्बानी तथा क्रांति वीरों के त्याग व तपस्या का का बोध हम सबको करा रही है इसके लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में की गई सार्थक पहल वंदनीय तथा देशभक्त प्रत्येक नागरिकों के लिए गौरव गाथा का जीवंत स्वरूप है |
उक्त तिरंगा यात्रा में पूर्व जिला अध्यक्ष रामु रोहरा जी,कविंद्र जैन महेंद्र पण्डित जी,विजय मोटवानीश्यामा साहू उपाध्यक्ष,जिला महामंत्री कवींद्र जैन,एनपी महामन्त्री चेतन साहू अविनाश दुबे गुप्ता,,हेमन्त माला,राजेश गोलक्षा,नरेंद्र रोहरा,अर्चना चौबे,राजेन्द्र शर्मा, बीतिका विश्वास,प्रकाश शर्मा, हेमन्त चंद्रकार,ऋषभ देवांगन,राजेन्द्र शर्मा विजय साहू,धनीराम सोनकर ,अखिलेश सोनकर,जय हिन्दुजा, शिवदत्त उपाध्यक्ष, कीर्तन मिनपाल,राजीव सिन्हा ,सुशीला तिवारी,नीलू डागा, प्राची सोनी ,श्याम लाल नेता देशांत लोढ़ा,मिथलेश सिन्हा,नामदेव राय,रिंकुसेन,कोमल शर्वा, सरिता ईसाई ,हेमन्त चन्द्राकर,महेंद्र खंडेवाल कैलाश सोनकर बंजारे,अध्यक्ष गोविंदा,भेष राम,सूरज शर्मा ,सरिता यादव अमित अग्रवाल,रिक्की गंगवानी,निशा वैष्णव,भागवत साहू,कोमल यादव,जितेंद पटेल,बलराम गुप्ता, शुभम शर्मा ,रोशन गोस्वामी दौलत चिराग ओमेश सहित युवामोर्चा महिलमोर्चा शामिल रहे!