
नगर निगम मवेशियों की नीलामी कर अपनी सरकार के नरवा गरवा और गौठनों को दिखा रही आईना – विजय मोटवानी
धमतरी | ग्राम अर्जुनी स्थित कांजी हाउस में रखे गए मवेशियों की नीलामी नगर निगम करने जा रही है,वर्तमान में गाय बच्चा एवं बछड़ा सहित 40 मवेशी वर्तमान में अर्जुनी कांजी हाउस में है,जिसका 18 मई को निगम द्वारा नीलामी रखा गया है वहिं थानों में भी आयुक्त द्वारा मवेशियों की शिकायत ओर तत्काल सूचित कर कार्यवाही की बात कही गई है,नगर निगम के इस अभियान का जमकर विरोध करते भाजपा युवा नेता पार्षद विजय मोटवानी ने नगर निगम पर गौ तस्करी के गंभीर आरोप लगाए हैं और नरवा गरवा घुरवा और बाड़ी को महज डायलॉग जैसा बताते हुए गौठनों को बताया फर्जी,जारी प्रेस नोट में श्री मोटवानी ने कहा नगर निगम अपनी सरकार को आइना दिखा रही है |
उनकी ही बड़ी बड़ी योजनाएं जो फेल हो रही हैं उसको जनता के सामने बखूबी से निगम प्रशासन ला रही है इस सरकार के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जिस तरीके से गौठान का बखान करते हैं आज उनकी वास्तविकता जनता को दिख रही है जब निगम के पास मवेशियों को रखने उनके पालन के लिए कोई व्यवस्था नहीं है और नरवा गरवा घुरवा और बाड़ी सिर्फ डायलॉग के रूप में दिख रहा है,प्रदेश के मुख्यमंत्री खुद को सबसे बड़ा गौ सेवक बताते नहीं थकते,गौठानों में गौ संरक्षण का दावा करते हैं। मगर सच्चाई ये है कि करोड़ों रुपए खर्च करने के बाद भी गौ माता को रखने के लिए इनके पास जगह नहीं है उसकी नीलामी कर रहे हैं और सुविधा ना होने की वजह से गौ वंश जान गवा रहे हैं। खुलेआम तस्करी हो रही है,भूपेश सरकार की योजनाओं की पोल खोल रही इन योजनाओं की वास्तविकता सिर्फ कागजों पर है और झूठे बैनर पोस्टरों में जिसके माध्यम से यह सरकार जनता को गुमराह कर रही है, निगम प्रशासन अपनी जिम्मेदारी से भाग रहा है और अगर मवेशियों की नीलामी ही करना था तो आखिर गौठान बनाया किसलिए गया है और गौठनों के नाम पर करोड़ों रुपये सरकार द्वारा खर्च किये जाता हैं वो कहाँ जाते हैं,पशु चिकित्सा के लिए तरस जाते हैं और भूपेश बघेल दूसरे राज्यों में जाके गौठान नरवा गरवा का बखान करते हैं जो बेहद निंदनीय है।