मूल्यों की राजनीति की प्रतीक है सुषमा स्वराज- रंजना

422

जयंती पर विधायक रंजना साहू ने पूर्व विदेश मंत्री को किया याद

धमतरी| भारतीय राजनीति की लोकप्रिय नेता, कुशल वक्ता और भाजपा की वरिष्ठ नेता रहीं सुषमा स्वराज की जयंती पर विधायक रंजना डीपेंद्र साहू ने उनके छायाचित्र में माल्यार्पण किया। जयंती पर सुषमा स्वराज को नमन करते हुए देश हित मे उनके द्वारा किये गए कार्यो को याद कर कहा कि सुषमा स्वराज जी एक असाधारण नेता थी,

मोदी सरकार के पहले कार्यकाल के दौरान विदेश मंत्री का पद संभाला था। स्वास्थ्य कारणों की वजह से उन्होंने 2019 में लोकसभा चुनाव लड़ने से मना कर दिया था। विदेश में फंसे भारतीयों की मदद के लिए वह हमेशा तत्पर रहती थीं। भारतीय मूल्यों और लोकाचार से दृढ़ता से जुड़ी थी वह सार्वजनिक सेवा के लिए गरिमा, शालीनता और अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक हैं। राष्ट्र के लिए उन्होंने महान सपने देखे थे। वह एक असाधारण सहयोगी और एक उत्कृष्ट मंत्री थीं। भाजपा की वरिष्ठ नेत्री को उनकी दयालु प्रकृति के लिए हमेशा याद किया जाएगा। श्रीमती साहू ने आगे कहा कि सुषमा स्वराज जी अनुशासित कार्याकर्त्ता, एक कुशल वक्ता और एक उत्कृष्ट सांसद जिन्होंने अपने आदर्शों से कभी समझौता नहीं किया। उन्हें हमेशा उनकी दयालु प्रकृति और मुसीबत में फंसे हुए लोगों की मदद करने के लिए याद किया जाएगा।
वे भारतीय राजनीति, महिला शक्तिकरण की सशक्त हस्ताक्षर थी, उन्होंने जिस पार्टी को सींचा उस पार्टी की कार्यकर्ता होने पर गर्व महसूस होता है। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में शुचिता का पालन किया और मूल्यों की राजनीति के प्रति उनकी प्रतिबद्धता रही। उनके योगदान के लिए उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा।