
चलबो गौठान खोलबो पोल के तहत पूर्व विधायक इंदर चोपड़ा ने किया निरीक्षण
धमतरी | भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर पूरे छत्तीसगढ़ के समस्त मंडल के अंतर्गत गौठानों का निरीक्षण करने “चलबो गौठान खोलबो पोल” के तहत 20 मई से भ्रष्ट कांग्रेस सरकार के कारनामा को जनता के बीच उजागर करने का अभियान किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत नगरी मंडल धमतरी के के ग्राम सांकरा, हिंछापुर, बोडरा, फरसिया, गोरेगांव गौठान का निरक्षण पूर्व विधायक इंदर चोपड़ा के नेतृत्व में किया गया।
इस पोल खोल अभियान पर कहा कि इन गौठानो में करोड़ो रूपये खर्च किये गए है, ग्राम पंचायतों में मूलभूत सुविधाओं के लिए आने वाले राशि मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन, 14वाँ वित्त, 15 वाँ वित्त डीएमएफ को सरपंचो पर दबाव डालकर गौठान में लगवा कर भारी भ्रष्टाचार किया गया है, प्रत्येक गौठान में शासन द्वारा 300 गायों को रखने का नियम बनाया गया परंतु यहां आने से पता चला कि एक भी गौठान में एक भी गाये नही है, बल्कि गौमाता हर जगह सड़कों में ही दिखाई देती है। गोबर कहाँ से कैसे खरीदी जाती है एक भी जिम्मेदार लोगों को जानकारी नही है यहां तक कि वर्मी खाद बनाने वाली महिला समूह की हमारी बहनो को भी किसी प्रकार की जानकारी नही दिया जाता है, गोबर खरीदी के नाम पर प्रतिमाह करोड़ो रूपये दिया जाता है पर राशि कहा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही है पता नही, जो जांच का विषय है। सरकार दस हजार प्रतिमाह गौठान समिति को रख रखाव के लिए देती है परंतु गौठान की स्थिति देखने से पता चलता है कि एक बार बन जाने के बाद दुबारा यहा किसी भी प्रकार से रख रखाव में खर्च नही किया जाता तो ये पैसा जाता कहा है इसकी जांच होनी चाहिए। इन गौठनो मे लाखो रुपये की मशीनें बेकार पड़ी है, गौठान समिति के अध्यक्षों के दबाव में समूह की बहनो द्वारा बिना मापदंड के वर्मी कम्पोस्ट का निर्माण किया जा रहा है, जिसे दबाव पूर्वक सोसाइटी के माध्यम से किसानों को एकड़ पीछे तीन बोरी खाद अर्थात लगभग नो सौ रुपये का चूना लगाया जा रहा है मैं सभी किसानों से आह्वान करता हूँ कि वो स्वयं इसे लेने से इनकार करे जरूरत पड़ने पर मुझसे बात करे। ऐसा लगता है कि भूपेश बघेल की सरकार गौठनो को भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा अड्डा बना के रखा है, पिछले साढ़े चार साल में प्रत्येक गौठान में कितना खर्च हुआ कितनी आमदनी हुई जांच का विषय है। किसानो ने यह भी जानकारी दी कि, वर्मी कम्पोस्ट के नाम से पर्ची कट गई, मगर उन्हें वर्मी कम्पोस्ट नही मिला |
कार्यक्रम के साथ सुरेंद्र चंद्राकर धमतरी, दिग्विजयसिंह ध्रुव, मंडल प्रभारी रविशंकर दुबे, मंडल अध्यक्ष मोहन नाहटा, मीडिया प्रभारी रामगोपाल साहू, महामंत्री राजेश गोसाईं, सरपंच शशि ध्रुव, जन्मेजय साहू, महेश साहू, साधु राम साहू, नागेंद्र बोर्झा, नारद साहू, पवन साहू, जनपद सदस्य सुलोचना साहू, हेमलता साहू, सती मरकाम, गौठान समिति अध्यक्ष सुरेश कुमार साहू, शशि भूषण साहू सुरेंद्र साहू, जनक साहू, सतकुमार निर्मलकर, गिरवर भंडारी, साहनु राम साहू, शकुन साहू, निर्मिति कश्यप, सुशीला साहू, नीरा बाई साहू, दशरथ साहू, अशोक कश्यप, पन्ना समुंद, दिन दयाल कश्यप, निरंजन यादव, बिसाहू यादव, कलिया बाई प्रमुख रूप से उपस्थित थे।