
ग्राम झिरिया मे शक्ति केंद्र की बैठक विधायक रंजना डीपेंद्र साहू, मंडल अध्यक्ष हेमंत चंद्राकर, महामंत्री मिश्री पटेल, साइबर विस्तारक धनेंद्र साहू, निलेश निषाद की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
धमतरी | श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशताब्दी कार्य विस्तार योजना तहत ग्राम झिरिया के शक्ति केंद्र में कार्यकर्ता साथियों के साथ विधायक रंजना डीपेंद्र साहू ने विस्तृत चर्चा की एवं विभिन्न विषयों पर समस्त बुथ अध्यक्ष, बुथ पालक, बुथ सचिव बीएलओ, पन्ना प्रमुख एवं कार्यकर्ताओं को दिशानिर्देश दिए। विधायक ने कार्यकर्ताओं को कार्य विस्तार योजना का विस्तृत चर्चा करते हुए कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की ताकत विचारधारा, संगठन और बूथों पर मौजूद कार्यकर्ता है, राष्ट्रवाद की अलख समस्त भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के दिलों में है।

श्रीमती साहू ने आगे कहा कि भ्रष्टाचार और परिवारवाद से मुक्त अंत्योदय के सिद्धांत पर आधारित सर्वांगीण विकास हमारी भारतीय जनता पार्टी की मुख्य लक्ष्य है, क्योंकि इस पूरे भारत देश में विचारधारा के आधार पर देश के विकास के लिए काम करने वाली यदि कोई पार्टी है तो वह केवल और केवल भारतीय जनता पार्टी है। भारतीय जनता पार्टी को अपना अमूल्य त्याग और कठोर परिश्रम से विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल रूपी विशाल वटवृक्ष में परिवर्तित करने वाली प्रमुख आधार कार्यकर्ता है और यही कार्यकर्ता केंद्र सरकार की जनहित योजनाओं को जनता के समक्ष से ले जाकर उनसे चर्चा कर उन्हें भारतीय जनता पार्टी से जोड़ेगें। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को मंडल अध्यक्ष हेमंत चंद्राकर, मंडल महामंत्री मिश्री पटेल ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी के केंद्र सरकार की योजनाओं का जानकारी दिए। साइबर विस्तारक धनेंद्र साहू एवं निलेश निषाद ने युवाओं को भारतीय जनता पार्टी से जुड़ने के लिए प्रेरित किए। इस अवसर पर प्रमुख रूप से गोवर्धन साहू, जीवन लाल साहू, राकेश साहू गिरधरलाल साहू, लच्छू निर्मलकर, राजकुमार साहू, प्रमोद पटेल, तपन सिंह निर्मलकर, चंद्रशेखर पटेल, राजेश्वर खापर्डे, रामानंद साहू, रमेश साहू, रामगुलाब साहू, महेश चंद्राकर, महेंद्र कुमार निर्मलकर सम्मिलित रहे।





