भाजपा कोर ग्रुप की बैठक मे चुनावी वर्ष को लेकर बनी रणनीति

153

चुनावी वर्ष मे पूर्णकालिक बन कर कार्य करने का संकल्प लें – नीलू शर्मा

आक्रामकता और दृढ़ता के साथ एकजुट होकर कार्य करें – शशि पवार

जिला पदाधिकारी बैठक मे बनी भाजपा की कार्य योजना

धमतरी | जिला भाजपा कार्यालय मे भाजपा कोर ग्रुप एवं जिला पदाधिकारी तथा मंडल अध्यक्षों की अनौपचारिक बैठक संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला संगठन प्रभारी नीलू शर्मा ने सभी प्रमुख नेताओं तथा पदाधिकारियों से कहा कि कार्यकर्ताओं की बदौलत भाजपा आज देश की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है। 2023 से 2025 तक लगातार विधानसभा, लोकसभा एवं स्थानीय चुनावों को देखते हुए सभी जिम्मेदार पदाधिकारियों को पूर्णकालिक होने की आवश्यकता है। चुनावी वर्ष मे पार्टी का कार्य ही हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। जिलाध्यक्ष ठाकुर शशि पवार ने कहा कि पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को अधिक आक्रामकता और दृढ़ता के साथ एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने संगठन के सभी पदाधिकारियों से अपने दायित्वों का निर्वहन पुरी क्षमता के साथ करने का आग्रह भी किया।

बैठक मे जिले के संगठन सह प्रभारी हलधर साहू, धमतरी विधानसभा प्रभारी राजीव पांडे, कुरुद विधानसभा प्रभारी आशु चंद्रवंशी, प्रदेश मंत्री रामु रोहरा ने भी अपने विचार रखे। संगठन के पिछले समस्त कार्यों की समीक्षा के साथ आगामी कार्यों की रूपरेखा बनी। बैठक मे प्रमुख रूप से पूर्व विधायक पिंकी शाह, श्रवण मरकाम, जिला महामंत्री कविंद्र जैन, प्रकाश बैस, जिला उपाध्यक्ष अरविंदर मुंडी, श्यामा साहू, नरेश सिन्हा, गौकरण साहू, जिला कोषाध्यक्ष चेतन हिंदुजा, जिला मंत्री राजेंद्र गोलछा, प्रेमलता नागवंशी, महिला मोर्चा अध्यक्ष विथिका विश्वास, भाजयुमो अध्यक्ष विजय मोटवानी, किसान मोर्चा अध्यक्ष वीरेंद्र साहू, अजजा मोर्चा अध्यक्ष महेंद्र नेताम, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष भगत यादव, नगर पंचायत नगरी अध्यक्ष आराधना शुक्ला, जनपद नगरी अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम, मंडल अध्यक्ष मुरारी यदु, मोहन नाहटा, टेलेश्वर ठाकुर, अकबर कश्यप, होरीलाल साहू, आनंद यदु, पुष्पेंद्र साहू, रोहिताश मिश्रा, जनपद उपाध्यक्ष हुमित लिमजा, वामन साहू, मोहन पुजारी अनिता ध्रुव संजय शांडिल्य उपस्थित थे।

भारतीय जनता पार्टी की धमतरी जिले के कोर ग्रुप की बैठक मे चुनावी वर्ष को लेकर मंत्रणा हुई। बैठक मे कई महत्वपूर्ण विषयों पर गहन विचार विमर्श हुआ। कोर ग्रुप के सदस्यों ने अनेक महत्वपूर्ण सुझाव भी दिये। इस अति महत्वपूर्ण बैठक मे जिला संगठन प्रभारी नीलू शर्मा, सह प्रभारी हलधर साहू, जिलाध्यक्ष शशि पवार, रामु रोहरा, इंदर चोपड़ा, पिंकी शाह, श्रवण मरकाम, कमलेश ठोकने, कुरुद विधानसभा प्रभारी आशु चंद्रवंशी, धमतरी विधानसभा प्रभारी राजीव पांडे सहित जिला महामंत्री कविन्द्र जैन एवं प्रकाश बैस उपस्थित थे।