भा ज पा का राज्य सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन

549

नगरी । भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के आह्वान पर नगरी मंडल में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेन्द्र गोलछा के निवास के समक्ष भूपेश सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया गया जिसके अंतर्गत सरकार से शराब बंदी,किसानों का कर्जा माफ,किसानों को दो वर्ष का बोनस राशि,फसल के अंतर की राशि,बेरोजगारों को 2500 रू भत्ता,स्वसहायता समुहों का कर्जा माफ करने के साथ घोषणा पत्र के अनुसार

अपने सभी वादा को पुरा करने की मांग की गई।इस दौरान भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेन्द्र गोलछा,नगरी मंडल के अध्यक्ष मोहन नाहटा,महामंत्री रामगोपाल साहू,महिला मोर्चा की वरिष्ठ नेत्री श्रीमति आरती गुप्ता विनोद गुप्ता,हाईस्कूल नगरी के जनभागीदारी के पूर्व अध्यक्ष रिखब सोनी उपस्थित रहे।