भगवान झूलेलाल जयंती पर लंगर में शामिल हुए महापौर, समाज ने किया सम्मान

3

धमतरी। सिंधी समाज के आराध्य देव भगवान झूलेलाल की जयंती के पावन अवसर पर महापौर रामू रोहरा पूज्य पंचायत सिंधी धर्मशाला आमापारा में आयोजित लंगर कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान सिंधी समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने महापौर का पुष्पमाला एवं शाल भेंट कर सम्मान किया। महापौर रामू रोहरा ने भगवान झूलेलाल जयंती की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान झूलेलाल का संदेश मानवता, प्रेम, भाईचारे और एकता का प्रतीक है। उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में आपसी सद्भाव और समरसता को मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सिंधी समाज सदैव सेवा, त्याग और परोपकार की भावना से समाज में अग्रणी भूमिका निभाता आया है, जो अन्य समाजों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने आगे कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति एवं परंपराओं से परिचित कराते हैं। महापौर ने लंगर प्रसाद ग्रहण कर आयोजन की सराहना की। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजन, महिलाएं, युवा उपस्थित रहे।