ब्राह्मण समाज धमतरी ने रंजना डीपेंद्र साहू से की सौजन्य भेंट, तिलक लगाकर दी होली की बधाई

10

धमतरी | होली पर्व के पावन अवसर पर धमतरी ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ समाजजनों ने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी की पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू के निज निवास पहुंचकर उनसे सौजन्य भेंट की और तिलक लगाकर होली पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं, इस दौरान समाज के प्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया तथा आपसी सौहार्द के साथ पर्व की खुशियां साझा कीं। इस अवसर पर धमतरी ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष राकेश दीवान, जिला कोषाध्यक्ष लोकेश पांडेय, तहसील अध्यक्ष सूर्यकांत तिवारी तथा तहसील महासचिव अमन कुमार पांडेय सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही वरिष्ठ समाजजन राजेंद्र श्रोती, भूपेंद्र मिश्रा, विद्या शंकर दीवान, तहसील पदाधिकारी सत्येंद्र शर्मा, विनोद पाण्डेय तथा जिला पदाधिकारी जय प्रकाश झा भी इस अवसर पर मौजूद रहे। भेंट के दौरान सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं देते हुए आपसी प्रेम, सद्भाव और सामाजिक समरसता को मजबूत करने की बात कही। इस अवसर पर समाज एवं क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी सकारात्मक चर्चा की गई। श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू ने सभी समाजजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि होली का पर्व प्रेम, सद्भाव और एकता का प्रतीक है, जो समाज को जोड़ने का कार्य करता है। उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।