ब्रह्माकुमारिज के तत्वाधान मे इंजीनियर्स की संगोष्ठी व सम्मान

55

धमतरी | प्रजापिता ब्रहमाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय धमतरी के द्वारा अभियंता दिवस के अवसर पर 15 सितम्बर को मनाया गया | जिसमे मुख्य रूप से अभियंता (इंजीनियर्स) भ्राता अशोक गुप्ता जी , भ्राता  नाग चौधरी जी, भ्राता  जे.आर. साहू, भ्राता वामन राव साहू जी, भ्राता  के.एल. वही जी, भ्राता  एम. के. साहू जी, भ्राता के.एल. बांकडे जी, भ्राता  बलदाऊ चंद्राकर जी, भ्राता अमित साहू जी, भ्राता युगल किशोर साहू जी, भ्राता मयूर सोनी जी, भ्राता प्रदीप साहू जी, भ्राता योगेश साहू जी, एवं ब्रह्माकुमारिज धमतरी की संचालिका सरिता दीदी जी उपस्थित थे |

सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत मोक्ष गुंडम विश्वेश्वरय्या पर माल्यार्पण कर दीपप्रज्वलित किया गया और सभी इंजीनियर्स को शाल, माला,तिलक व श्रीफल देकर सम्मान किया गया | जिसमें भ्राता  अशोक गुप्ता जी ने कहा की हमें ब्रह्माकुमारिज संस्था से यही सिख मिलती है की हम श्रेष्ट राष्ट्र का निर्माण कैसे करे आज विषेश दिवस की शुभकामना देते हुए कहा की हम अपने जीवन और कार्य क्षेत्र दोनों मे श्रेष्ठ निर्माण का कार्य करे | भ्राता  जे.आर. साहू जी ने  मोक्ष गुंडम विश्वेश्वरय्या की जीवन कहानी पर प्रकाश डालते हुए कहा की आज अभियंताओ के नव निर्माण से लोगो का जीवनस्तर सरल हुआ है | भ्राता  एम. के. साहू जी ने कहा की अगर इंजीनियर्स अपने कार्य व्यवहार मे रहते अध्यात्मिक शिक्षा को अपनाये तो जीवन कल्याणकारी बनेगा | भ्राता श्री के. एल. बांकड़े जी ने कहा की मानव का ह्रदय पक्ष आध्यात्मिकता है तो बुध्दि पक्ष विज्ञान है और सरिता दीदी जी ने कहा की संसार को सुखमय बनाने के लिए इंजीनियर्स को अपने जीवन मे अध्यात्म का समावेश करने की जरुरत है , विश्व के नव निर्माण मे इंजीनियर्स का महत्वपूर्ण योगदान होता है, लेकिन श्रेष्ठ अभियंता स्वयं परमात्मा है जो श्रेष्ठ व सुखमय संसार का रचता है और अभी उस नयी दुनिया का निर्माण चल रहा है | बीके मयूर भाई ने विषेश इंजीनियर्स के लिए गीत गया और कार्यक्रम के अंत मे सभी को ईश्वरीय सौगात दी गयी |