
धमतरी | बी.सी.एस.शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धमतरी में राजनीति विज्ञान विभाग में प्राचार्य डॉक्टर श्रीदेवी चौबे के मार्गदर्शन एवं विभाग के प्राध्यापकों के निर्देशन में दो दिवसीय विभागीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई इसमें 11 प्रतिभागी ने भाग लिया जिसमें प्रथम कुमारी भारती प्रथम सेमेस्टर द्वितीय कुमारी आकांक्षा प्रथम सेमेस्टर तृतीय वर्षा तृतीय सेमेस्टर रही निर्णायक के रूप में डॉक्टर वेद्वती देवांगन प्रोफ़ेसर मेनका साहू डॉ गायत्री साहू थे उसी तरह विभाग में पोस्टर मेकिंग व व्यंजन प्रतियोगिता आयोजित की गई |

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में 6 प्रतिभागी ने भाग लिया जिसमें प्रथम कुमारी पूर्णिमा प्रथम सेमेस्टर द्वितीय कुमारी आकांक्षा प्रथम सेमेस्टर तृतीय कुमारी भारती तृतीय सेमेस्टर रहे निर्णायक के रूप में श्रीमती ग्रेस कुजुर डॉ राकेश साहू डॉक्टर सपना ताम्रकार थे व्यंजन प्रतियोगिता में 22 प्रतिभागी ने भाग लिया जिसमें प्रथम सेवती एम ए प्रथम सेमेस्टर द्वितीय नंदिनी एम ए प्रथम सेमेस्टर तृतीय कुमारी आकांक्षा एम ए प्रथम सेमेस्टर रहे निर्णायक के रूप में डॉक्टर हेमवती ठाकुर श्रीमती एस प्रसाद श्री अमित साहू रहे राजनीति विज्ञान विभाग में प्रत्येक वर्ष शैक्षणेत्तर गतिविधियों के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हो सके कार्यक्रम को सफल बनाने में विभाग के प्राध्यापक निशा तिवारी व भूपेंद्र साहू का योगदान रहा।






