बी सी एस शास महाविद्यालय में विशेष शिविर का चौथा दिन कैरियर गाइडेंस पर परिचर्चा

128

धमतरी । बीसीएस शास. स्नातकोत्तर महाविद्यालय धमतरी के प्राचार्य डॉ श्रीदेवी चौबे जी के निर्देशन एवं राष्ट्रीय सेवा योजना से श्री निरंजन कुमार साहू ,कार्यक्रम अधिकारी इकाई क्र एक तथा आकांक्षा मरकाम ,कार्यक्रम अधिकारी इकाई क्र दो के मार्गदर्शन में सात दिवसीय विशेष शिविर का आज दिनांक 04-12-2022 को चतुर्थ दिवस रहा।

 

जिसमे बौद्धिक परिचर्चा का विषय कैरियर गाइडेंस रखा गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ अमर सिंह साहू, रासेयो जिला संगठक धमतरी एवं वक्ता के रूप में आरडी सत्येंद्र कुमार साहू ,कार्यक्रम अधिकारी एवं सहायक प्राध्यापक ग्रेसियस कॉलेज ऑफ एजुकेशन अभनपुर एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में को आमंत्रित किया गया। आरडी सत्येंद्र कुमार साहू ने अपने व्यक्तव्य में अनुशासन का महत्व तथा रासेयो से संबंधित मूलभूत जानकारियों सहित अपने जीवन में एनएसएस के अनुभव को बताकर सभी शिविरार्थियों को प्रेरित किया। डॉ अमर सिंह साहू ने सभी स्वयंसेवकों को उनके लक्ष्य एवं एनएसएस की सभी जानकारियां दी जिससे सभी को प्रेरणा मिली। साथ ही कार्यक्रम में अंग्रेजी विभाग प्रोफेसर पी सी चौधरी, विधि विभाग प्रोफेसर कोमल प्रसाद यादव एवं वरिष्ठ स्वयंसेवक गोपी कुर्रे, प्राची शर्मा, योगेश साहू, एवं सभी शिविर प्रभारी उपस्थित रहें। कार्यक्रम में मंच संचालन का कार्य विवेक साहू ने किया। डोमेश्वर साहू ने मंच में उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।