
धमतरी | सदियों से भारत भू पर नारी का सम्मान होता आया है और इतिहास गवाह है जब जब घृणित मानसिकता वालों ने नारी का अपमान किया है तब तक उनका सर्वनाश निश्चित हुआ है। आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रयत्न से भारत में नारी शक्ति सशक्त हो रही है ,चाहे वह राजनीति हो सामाजिक हो या आर्थिक , क्षेत्र। महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में आजादी के बाद पहली बार चहुमुखी विकास के लिए जोर दिया जा रहा है।
वहीं पर कुछ कांग्रेश के कुत्सित घृणित मानसिकता वाले विधायक एवं उनके आका गण एक जनजाति समुदाय की महिला का राष्ट्र के सर्वोच्च पद पर आसीन होने को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं और अपनी ओछी मानसिकता का परिचय देते हुए महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू जी को राष्ट्र पत्नी के नाम से संबोधित करना इनके कौन सी मानसिकता को दर्शाता है यह राष्ट्र को सर्वविदित है?
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महिला मोर्चा के आह्वान पर प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत के दिशा निर्देशन एवं जिला अध्यक्ष ठाकुर शशि पवार जी के मार्गदर्शन महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बिथीका विश्वास के नेतृत्व में धमतरी के नगर घड़ी चौक में ऐसे घृणित मानसिकता रखने वाले अधीर रंजन चौधरी एवं सोनिया गांधी का पुतला दहन किया गया। अधीर रंजन चौधरी एक संवैधानिक पद पर होते हुए संविधान की गरिमा का उल्लंघन करता है ऐसे व्यक्ति को तत्काल अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए और कांग्रेस पार्टी को चाहिए कि अपनी राष्ट्रीय पार्टी की साख बचाने के लिए ऐसे व्यक्ति को तत्काल उनके पद से निलंबित करें महिला मोर्चा किसी भी महिला का अपमान ना सही है ना सहेगी और यह तो बात है हमारी आदिवासी समाज की गौरव और सबसे बड़ी बात महिला शक्ति की प्रतिरूप राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू जी की बात है। जिन्हें संपूर्ण राष्ट्र ने एकमत होकर सरोज पद पर आसीन किए हैं पर कांग्रेस पार्टी को यह बर्दाश्त नहीं हो पा रही है। ऐसे भी कांग्रेस पार्टी पूरे देश में सिमटती जा रही जिन चार राज्यों में इनकी सरकार बची हुई है जरूरत है इनको अपनी मानसिकता का विस्तार करने का।
पुतला दहन में हमारे साथ जिला उपाध्यक्ष अरविंदर मुंडी जिला कोषाध्यक्ष चेतन हिंदूजा शहर मंडल अध्यक्ष विजय साहू नेता प्रतिपक्ष नरेंद्र रोहरा वरिष्ठ नेत्री सरला जैन गंगरेल मंडल अध्यक्ष ऋषभ देवांगन युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय मोटवानी सांसद प्रतिनिधि उमेश साहू व्यापारी प्रकोष्ठ जिला संयोजक संतोष तेजवानी व्यवसायी प्रकोष्ठ जिला संयोजक अमित अग्रवाल महिला मोर्चा जिला महामंत्री मोनिका देवांगन बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जिला सहसंयोजक धनीराम सोनकर
वरिष्ठ कार्यकर्ता महेंद्र खंडेलवाल शहर मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती दमयंती गजेंद्र महिला मोर्चा शहर मंडल अध्यक्ष रितिका यादव
पार्षद श्रीमती नीलू डागा पार्षद श्रीमती सुशीला तिवारी पार्षद श्रीमती श्यामा साहू पार्षद श्रीमती सरिता असाई पार्षद श्रीमती प्राची सोनी दिलीप पटेल युवा मोर्चा से सूरज शर्मा देवेश अग्रवाल पवन गजपाल भागवत साहू आकाश गुप्ता बलराम सोनी लता सोनी भूमिका साहू रिकी गंगवानी दौलत वाधवानी दशमेष सिंह उपस्थित रहे