
प्रदेश में बढ़ती हुई नक्सली हिंसा, हत्या, लूटपाट, बलात्कार एवं बढ़ती हुई अपराधिक गतिवियों के विरूद्व कड़ी कार्यवाही हो : रामू रोहरा
हार के डर से कांग्रेसी ले रहे नक्सलियों का सहारा चुन-चुन कर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की हो रही हत्या : महेंद्र पंडित
भारतीय जनता पार्टी सहित कार्यकर्ताओं के परिवार के साथ खड़ी है स्वस्थ लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं : कवींद्र जैन
धमतरी | बस्तर संभाग में लगातार नक्सलियों द्वारा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को चिन्हांकित कर उनकी हत्या की जा रही है एवं कार्यकर्ताओं तथा प्रदेशवासियों के मन में भय का वातावरण निर्मित करने का प्रयास सरकार और नक्सलियों के मिलीभगत से की जा रही है। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने इन घटनाओं के विरोध में मशाल यात्रा शहर के हृदय स्थल घड़ी चौक से लेकर गांधी मैदान तक निकाला एवं अनुविभागीय दंडाधिकारी को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। उसके बाद नक्सली हिंसा में मृतकों को श्रद्धांजलि दी उक्त अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री रामू रोहरा जी ने कहा कि नक्सली भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को टारगेट कर उनकी हत्या कर रहे हैं, और लगातार एक भय का वातावरण बनाने का प्रयास कर रहे हैं और इसमें सरकार का संरक्षण उन्हें प्राप्त है पर भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता इस कुकर्मी सरकार के खिलाफ संघर्ष करने के लिए तत्पर है।
वही प्रदेश प्रकोष्ठ के संयोजक महंत पंडित ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता लोकतंत्र और देश के वैचारिक मूल्यों के लिए अपने प्राणों की आहुति देने तक को तैयार रहता है और वह हर परिस्थिति में अपनी विचारधारा के लिए कार्य करता है जनता पार्टी का कार्यकर्ता है ना डरता है ना रूकता है। भाजपा जिलामहामंत्री कविंद्र जैन ने उक्त घटना पर प्रकाश डालते हुए पूरे घटनाक्रम को कार्यकर्ताओं के समक्ष रखा। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अविनाश दुबे ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से ही सत्ता के लिए खूनी खेल खेलते आई है जब-जब वैचारिक धरातल में कांग्रेसी बौनी साबित होती है हिंसा का सहारा लेती है। यह वही कांग्रेस है जिसने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी पंडित दीनदयाल उपाध्याय बस्तर महाराजा प्रवीण चंद भंजदेव, सुखराम नागे, भीमा मंडावी सहित असंख्य राष्ट्रवादियों की हत्या सत्ता के लिए करवाई है। भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता बुलेट का जवाब बैलेट से देगा। उक्त रैली में रामू रोहरा जी, महेन्द्र पण्डित, कवीन्द्र जैन, रोहिताश मिश्रा,सुशीला तिवारी, गायत्री सोनी, नम्रता पवार, विनय जैन, प्रतीक सोनी, कैलाश सोनकर, देवेश अग्रवाल, कोमल यादव, गोपाल साहू ,ओमेश यादव, चिराग, आथा, कोमल देवांगन, कोमल देवांगन, टिक्की देवांगन, दौलत वाधवानी,सोनू साहू, डोमेश्वर साहू, तुषार राजपूत,डिगेश साहू, मनीष असवानी,दीपक लालवानी,नीरज साहू, देवेश साहू, रजत रायचूर, विक्की अग्रवाल, राहुल साहू, उपस्थित थे।