धमतरी विधायक ओंकार साहू ग्राम छाती में शेड निर्माण कार्य के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए

4

धमतरी | धमतरी विधायक ओंकार साहू ग्राम छाती में शेड निर्माण कार्य के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए विधायक श्री साहू ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। ग्राम छाती में बनने वाला यह सार्वजनिक शेड स्थानीय लोगों के लिए सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा, जिससे ग्रामीणों को विभिन्न आयोजनों में सुविधा प्राप्त होगी। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष खिलेन्द ध्रुव ने अपने वक्तव्य में कहा कि विधायक श्री ओंकार साहू के नेतृत्व में क्षेत्र में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। ग्राम छाती में शेड निर्माण से ग्रामीणों को एक स्थायी और सुसज्जित स्थान मिलेगा, जिससे सामाजिक एकता और आपसी भाईचारा और मजबूत होगा। उन्होंने आगे कहा कि जनसुविधाओं के विस्तार के साथ-साथ गांवों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। इसी दिशा में यह निर्माण कार्य एक महत्वपूर्ण कदम है। भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान , धमतरी विधायक ओंकार साहू, खिलेन्द ध्रुव अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी , दानेश्वरी साहू सरपंच , शिव चन्द्राकर जोन अध्यक्ष , भूपेंद्र साहू , पवन बघेल , मोहन ध्रुव , रामेश यादव , होलुराम कंवर , सोहन ध्रुव , अनिरुद्ध ध्रुव , रमेश यादव भोज कुमार लहरे , भूपेन्द्र साहू, श्री राजेश चन्द्राकर , श्री. संतोष चन्द्राकर , श्री सोहन कंवर श्री विजय चन्द्राकर, श्री अमन मार्कण्डे , विकास कंवर, श्रीमति सुमित्रा धीवर , माधुरी साहू, जागेश्वरी ध्रुव . , रजन मार्कण्डे , डेमिन कंवर, श्रीमति पदमनी , रेमिन खरे उमा बाई स्थानीय ग्रामीणजन एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। ग्रामवासियों ने इस पहल के लिए विधायक श्री साहू के प्रति आभार व्यक्त किया।