
धमतरी । नगर के शास्त्री चौक में आज प्रातः ‘पंजाब फूड्स’ का शुभारंभ नगर पालिक निगम धमतरी के महापौर रामु जगदीश रोहरा द्वारा फीता काटकर एवं विधिवत पूजन-अर्चन के साथ किया गया। शुभारंभ अवसर पर महापौर ने संचालकों को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि धमतरी शहर में नए व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की स्थापना से न केवल रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, बल्कि उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएँ भी प्राप्त होंगी।
इस अवसर पर प्रतिष्ठान के संचालक देवेंद्र अजमानी ने बताया कि ‘पंजाब फूड्स’ में ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता के सभी खाद्य एवं दैनिक उपभोग की वस्तुएँ किफायती दरों पर उपलब्ध कराई जाएँगी। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा कि ग्राहकों को बेहतरीन सेवा और संतुष्टि मिल सके। उद्घाटन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, व्यापारी वर्ग एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे और सभी ने इस नई शुरुआत पर शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।





