धमतरी में नए शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का भूमिपूजन 11 अप्रैल को

0

धमतरी। जिले के इतवारी बाजार क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत नवीन शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का भूमिपूजन कार्यक्रम 11 अप्रैल 2026, शनिवार को आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रातः 10 बजे कोतवाली थाना के समीप संपन्न होगा। कार्यक्रम में नगर पालिक निगम धमतरी के महापौर रामू रोहरा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं जिला पंचायत धमतरी के अध्यक्ष अरुण सर्वा कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में नेहरू निषाद (अध्यक्ष, पिछड़ा वर्ग आयोग), प्रकाश बैस (जिला अध्यक्ष, भाजपा), मोनिका देवांगन (सभापति, जिला पंचायत धमतरी), श्रीमती कौशल्या देवांगन (सभापति, स्पीकर नगर निगम धमतरी), चन्द्रभागा (पार्षद, पोस्ट ऑफिस वार्ड) एवं नम्रता माला (पार्षद, बांधापारा वार्ड) उपस्थित रहेंगी। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, जिला धमतरी द्वारा आयोजित इस भूमिपूजन कार्यक्रम में आमजन से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने की अपील की गई है।