धमतरी बठेना चौक में श्याम डेयरी का भव्य उद्घाटन, महापौर रामू रोहरा रहे मुख्य अतिथि

0

धमतरी | शहर के बठेना चौक में नई श्याम डेयरी का शुभारंभ नगर निगम धमतरी के महापौर श्री रामू रोहरा के मुख्य आतिथ्य में विधिवत रूप से संपन्न हुआ। उद्घाटन अवसर पर क्षेत्रीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। महापौर श्री रोहरा ने फीता काटकर डेयरी का उद्घाटन किया तथा संचालकों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि शहर में इस प्रकार के नए व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के खुलने से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ते हैं और नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध होती हैं। उन्होंने श्याम डेयरी द्वारा शुद्ध एवं ताजा दुग्ध उत्पाद उपलब्ध कराने की पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे क्षेत्रवासियों को सुविधा मिलेगी। श्याम डेयरी के संचालकों ने बताया कि यहां दूध, दही, पनीर, घी सहित विभिन्न दुग्ध उत्पाद उचित दरों पर उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने ग्राहकों को स्वच्छता एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने का भरोसा दिलाया। उद्घाटन समारोह के दौरान उपस्थित जनों ने नई डेयरी के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त की और इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में सकारात्मक कदम बताया।