
पुलिस अधीक्षक धमतरी ने असामाजिक गतिविधियों, जुआ,सट्टा,अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने सभी थाना प्रभारियों को दिये सख्त निर्देश
धमतरी | अवैध शराब बिक्री एवं असामाजिक गतिविधियों,पर नियंत्रण किये जाने के लिए सभी थानें क्षेत्रों में होटल, ढाबा, लॉज की चेकिंग किया गया।
होटल,लॉज में बाहरी व्यक्ति ठहरने को लेकर पूछताछ कर तस्दीक किया गया।

थाना कोतवाली,अर्जुनी एवं भखारा, नगरी,कुरूद, मगरलोड, क्षेत्रांतर्गत सभी थानों में होटल,ढाबा,लॉज का किया गया, सभी होटल ढाबा संचालकों को हिदायत भी दिया गया कि कोई भी अनैतिक कारोबार सूचना पर किसी को बख्शा नहीं जायेगा,ऐसे असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।
धमतरी पुलिस द्वारा असामाजिक बुराइयों को रोकने यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।






