त्याग, समर्पण और बलिदान तिरंगे झंडे की पहचान है – डीपेंद्र साहू

171

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी के आवाह्न पर आजादी के अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा अभियान के तहत गंगरेल मंडल डुबान क्षेत्र में विधायक प्रतिनिधि डीपेंद्र साहू ने हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने ग्रामीणों से की अपील

धमतरी | देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी के आवाह्न पर आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आजादी के अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा अभियान के तहत विधायक प्रतिनिधि डीपेंद्र साहू ने गंगरेल मंडल के डुबान क्षेत्र में जाकर हर घर तिरंगा अभियान में जुड़ने के लिए अपील किए। सर्वप्रथम अकलाडोंगरी माध्यमिक शाला एवं हाई स्कूल के छात्र छात्राओं के साथ हर घर तिरंगा अभियान की पहल किए। आने वाले भविष्य के कर्णधार छात्र छात्राओं को तिरंगा अभियान में जुड़ने के लिए प्रोत्साहित करते हुए जय हिंद, जय भारत, जय जवान, जय किसान वंदेमातरम के जयघोष के साथ त्याग समर्पण बलिदान के रूप तिरंगे झंडे को हाथ में लिए नारा लगाकर आजादी के अमृत महोत्सव को मनाने के लिए कृत संकल्पित हुए।

डीपेंद्र साहू ने आगे कहा कि एकता और अखंडता हमारे तिरंगे झंडे की पहचान है हम सब भारतीय एक हैं, जब तिरंगा झंडा आसमान के नीले गगन पर फहराते हैं, तो हमारा आत्म बल और विश्वास बढ़ जाता है। डीपेंद्र साहू, आमदी मंडल उपाध्यक्ष राकेश साहू, भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ता अमित साहू डुबान क्षेत्र के मंडल उपाध्यक्ष अहमद खान, महामंत्री चंद्रहास जैन, जोहर साहू, जितेंद्र सिन्हा, मोतीलाल यादव, मोहन मरकाम, सुरेंद्र सिंहा, ललित सिन्हा सहित विभिन्न कार्यकर्ताओं के साथ हर घर तिरंगा अभियान में जुड़ने के लिए चिखली, कोडेगांव बी, पंडरीपानी, कोडेगांव रैय्यत, मोंगरागहन, भिडा़वर सहित विभिन्न गांवों में जाकर 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहराने की अपील किए।