ज़िला गणतंत्र दिवस परेड में रेडक्रॉस स्वयंसेवकों ने बाजी मारी

8

धमतरी | 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन धमतरी द्वारा आयोजित आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर आयोजित परेड में धमतरी धमतरी के विभिन्न विद्यालयों के स्वयंसेवकों ने भी व्याख्याता आकाश गिरी गोस्वामी, सत्य प्रकाश प्रधान, दुष्यंत कुमार सिंहा, मनोज साहू एवं डॉ. कमलेश तिवारी के मार्गदर्शन में उत्साह पूर्वक भाग लिया |

इस अवसर पर आयोजित मार्च पास्ट में रेडक्रॉस के प्लाटून ने प्रथम स्थान प्राप्त किया . इस अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद बृजमोहन अग्रवाल ,धमतरी कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी के करकमलों से स्वयंसेवकों को सील्ड एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया,इस उपलब्धि पर जिला रेडक्रॉस अध्यक्ष एवं कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी, सचिव एवं सीएचएमओ डॉ. यू एल कौशिक, जिला शिक्षा अधिकारी टी आर जगदल्ले, विकासखंड शिक्षा अधिकारी अमित तिवारी, रेडक्रॉस धमतरी के चेयर पर्सन प्राप्ति वासनी, वाइस चेयरपर्सन शिवा प्रधान, रेड क्रॉस जिला प्रतिनिधि डॉ प्रदीप साहू,बीना मैथ्यू प्राचार्य गर्ल्स स्कूल, टी आर नागवंशी प्राचार्य खरतुली, पूनम पांडे प्राचार्य बॉयस स्कूल, डॉ अन्नपूर्णा सिंहा प्राचार्य म्युनिसिपल स्कूल, नम्रता पाठक प्राचार्य नूतन इंग्लिश स्कूल सहायक नेत्र अधिकारी डॉ गुरु शरण साहू, व्याख्याता डॉ गणेश प्रसाद साहू,रंजना देवान, सुरेश साहू,हरीश सिन्हा, श्रद्धा गुप्ता, काउंसलर अवध राम साहू, खोमनलाल साहू, होमेश्वर प्रसाद चंद्राकर, के एल साहू फ्रीडम अकैडमी, भूपेंद्र दास मानिकपुरी नेहरू युवा केंद्र एवं रेड क्रॉस टीम ने बधाई दी है