जन जागरूकता अभियान के तहत बस,ट्रक,कार,आटो,टैक्सी, दोपहिया एवं चार पहिया वाहनों में रिफ्लेक्टर चिपकाया जा रहा

211

पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देश पर उप पुलिस अधीक्षक यातायात के द्वारा बस, आटो,टैक्सी ट्रकों के आगे,पीछे लगाया जा रहा है रिफ्लेक्टर

सभी दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों में रिफ्लेक्टर लगाने से रात में होने वाले दुर्घटना को काफी हद तक किया जा सकता है कम

पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देश पर यातायात पुलिस द्वारा लगातार की जा रही है लोगों को जागरूक

धमतरी | पुलिस अधीक्षक धमतरी  प्रशांत ठाकुर के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति निवेदिता पॉल के के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक यातायात मणीशंकर चन्द्रा द्वारा 30 अप्रेल जन जागरूकता अभियान के तहत बस,ट्रक,कार,आटो,टैक्सी एवं सभी दोपहिया एवं चार पहिया वाहनों में उप पुलिस अधीक्षक  मणीशंकर चंद्रा द्वारा स्वयं लोगों को जागरूक करते हुए जीप एवं अन्य गाड़ियों में रिफ्लेक्टर चिपकाया जा रहा है।

सभी दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों में आगे पीछे रिफ्लेक्टर लगाने से रात में होने वाले दुर्घटना को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

कई बार रात में गड़ियो के लाईट बंद हो जाता है,उस समय दूर से ही रिफ्लेक्टर लगे होने से चमकता है और सामने से या पीछे से आने वाले गाडियों को पता चल जाता है कि रास्ते में कोई गड़ी घड़ी है।

रात में हुए दुर्घटनाओं में देखने को मिलता है कि वह अंधेरे में खड़ी गाड़ियों में जाकर टक्कर खाकर दुर्घटना ग्रस्त हो जाता है,ऐसे गाड़ियो में रिफ्लेक्टर नही लगे होते हैं।
दुर्घटना को रोकने के लिए सभी गाड़ियों में रिफ्लेक्टर लगाना अति आवश्यक हो जाता है।
जिससे रात में होने वाले दुर्घटना को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यातायात उप पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रा द्वारा लगातार सुधार करने का प्रयास किया जा रहा है।
एवं इस संबंध में एनएचएआई को पत्राचार भी किया गया है।

सभी वाहन चालकों को साथ में जगरूक भी किया जा रहा है।
चौक चौराहो में मुड़ने के समय आवश्यक रूप से एंडिकेटर चालू कर ही मुड़े , चलते हुये अचानक ब्रेक ना लगाये , रात्रि में चलने के दौरान आवश्यक रूप से अपर डिपर लाईट का प्रयोग करे सामने से आ रही गाडियो को संकेत देकर आगे बढे़, रात में गाडी खडी करने के दौरान पार्किग लाईट का उपयोग आवश्यक रूप से करे।