
धमतरी | गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस मुख्यालय मे बड़ी संख्या में एकत्रित कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए गाँधी मैदान पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका कांग्रेस पदाधिकारियो ने कहा की घरेलु एलपीजी गैस सिलेंडर के कीमतो में 60 रूपये एवं कॉमर्शियल सिलेंडर में 115 रूपये की बढ़ोतरी से आम जनता विशेषकर गरीब एंव मध्यम वर्ग के परिवारो पर भारी आर्थिक बोझ पड़ेगा रसोई गैस आमजनता की दैनिक आवश्यकता है, किन्तु सरकार कि गलत नीतियों के कारण महंगाई लगातर बढ़ रही है। बढ़ी हुयी कीमतो को तत्काल वापस लिये जाने के मांग करते हुये विरोध प्रदर्शन कर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन किया गया। जिला अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर ने कहा की महंगाई की मार झेल रही जनता पर केंद्र सरकार का यह फैसला गरीबी में आटा गीला करने जैसा है। लगातार बढ़ती महंगाई का सबसे ज्यादा असर महिलाओं और गृहिणियों पर पड़ रहा है। क्योंकि घर का पूरा बजट रसोई से शुरू होता है। गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों ने आम परिवारों की आर्थिक स्थिति को गंभीर रूप से प्रभावित किया है। सरकार की गलत नीतियों के कारण लोग फिर से कंडों और लकड़ियों के चूल्हे पर खाना बनाने को मजबूर हो रहे हैं। विधायक ओंकार साहू ने कहा की ईरान और अमेरिका युद्ध की आड़ में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार ने ऐसे समय मे 60 रुपए प्रति सिलेण्डरों की बढ़ोतरी की। जब भारत की जनता पहले से ही मंहगाई से जूझ रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार देश की जनता के साथ कुठाराघात कर उन्हें लूट रही हैं। मोदी उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए देश की जनता से पैसा सींचने का काम कर रही है। अच्छे दिन का वादा करने वाली मोदी सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर, विधायक ओंकार साहू, पूर्व विधायक गुरूमुख सिंह होरा, पूर्व विधायक लेखराम साहू, पूर्व विधायक लक्ष्मी ध्रुव, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष शरद लोहाना, मोहन लालवानी, पूर्व पीसीसी सचिव आनंद पवार, सलीम रोकड़िया, आलोक जाधव, गोपाल शर्मा, अरविन्द दोषी, सूर्यप्रभा चेटियार, सूर्याराव पवार, वसीम कुरैशी, एल.एल. ध्रुव, सकील अहमद गुड्डा, रमेशर साहू, ब्लॉक अध्यक्ष योगेश शर्मा, महिम शुक्ला, होमन्द्र साहू, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष नरेंद्र सोनवानी, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष राजा देवांगन, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अकाश गोलछा, उपनेता प्रतिपक्ष विशु देवांगन, विधानसभा अध्यक्ष हितेश गंगवीर, महिला जिला अध्यक्ष अंबिका सिन्हा, शास्त्री सोनवानी, उदित नारायण साहू, विक्रांत पवार, राजेश पांडे, मीना बंजारे, लेखराज यादव, सौरभ पाल, लोकेश्वर साहू, लेख दीवान, दीपक साहू, रेहान विरानी, गीतराम सिन्हा, पंकज देवांगन, व्यास नारायण निषाद, राकेश मौर्या, श्रवण साहू, अम्बर चंद्राकर, संजू साहू, अमित बाघमारिया, तारिक रज़ा कादरी, आशुतोष खरे, मोनू साहू, मानिक साहू, सूरज पासवान, अजय वर्मा, लोकेश्वर सिन्हा, धर्मेंद्र पटेल, चंदू साहू, वीणा देवांगन, पप्पू राजपूत, पंकज जोशी, खिलेन्द्र साहू, भारती साहू, सबीना खान, कमलेश सोनकर, लोकेश्वरी साहू, यश नारायण दुबे, योगेश्वर साहू, नमन बंजारे, रुद्रा साहू, कन्हैया सोनी, श्रीकांत तिवारी, लव चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






