गृह प्रवेश समारोह में शामिल हुए महापौर रामू रोहरा, दी शुभकामनाएं

11

धमतरी ।  जिला एवं सत्र न्यायालय के पीछे स्थित ज्ञानेश्वर राव जाधव एवं दीप्ती जाधव के नव-निर्मित आवास में आयोजित गृह प्रवेश समारोह में नगर पालिक निगम धमतरी के महापौर श्री रामू रोहरा ससम्मान शामिल हुए। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के साथ हुआ, जहां परिवारजनों ने सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की। महापौर श्री रामू रोहरा ने परिवार को नए आवास की बधाई देते हुए कहा कि “नया घर केवल ईंट-पत्थरों का ढांचा नहीं, बल्कि सपनों, संस्कारों और सकारात्मक ऊर्जा का केंद्र होता है। ईश्वर से कामना है कि यह घर परिवार के लिए सुख, शांति और समृद्धि का द्वार बने।” उन्होंने आगे कहा कि शहर में निरंतर विकास और सुव्यवस्थित आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिकता है, जिससे प्रत्येक नागरिक सम्मानपूर्वक जीवन यापन कर सके। समारोह में उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी परिवार को शुभकामनाएं दीं। आत्मीय वातावरण में अतिथियों का स्वागत-सत्कार किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में परिजन, मित्रगण एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने परिवार की खुशियों में सहभागिता निभाई।