गुरु के पथ प्रदर्शन एवं प्रेरणा से ही हमारा जीवन सतमार्ग पर गतिमान है – रंजना साहू

191

सतगुरु कबीर साहेब कुटिया पोटियाडीह में साहेब गुरुदेव जी से चरण स्पर्श कर गुरु पूर्णिमा पर्व पर आशीर्वाद लिए एवं सतगुरु कबीर साहेब जी की पूजा में सम्मिलित हुई विधायक।

धमतरी | सतगुरु कबीर साहेब कुटिया पोटियाडीह में श्री त्रिलोकी साहेब गुरुदेव जी से चरण स्पर्श कर गुरु पूर्णिमा पर्व पर आशीर्वाद लेते हुए विधायक रंजना डीपेंद्र साहू ने सतगुरु कबीर साहेब जी की पूजा में सम्मिलित हुए वहां उपस्थित समस्त गुरुजनों को प्रणाम कर आशीर्वाद लिए। विधायक ने कहा कि गुरु के बताए मार्ग एवं प्रेरणा से ही हमारा जीवन सतमार्ग पर गतिमान है, गुरु शिष्य के मध्य परम्परा हमारी भारतीय संस्कृति का एक अभिन्न अंग है।

गुरु ही शिष्य के जीवन में ज्ञान रूपी अमृत का सिंचन कर उसे ज्ञानवान, चरित्रवान व समर्थ बनाता है। इसी लिए गुरु ही राष्ट्र के निर्माता है। प्रत्येक व्यक्ति के जीवन को ज्ञान के प्रकाश से उज्जवल बनाने तथा मानवता से प्रेरित संस्कारों से पोषित करने वाले हमारे गुरुजन ही होते हैं। विधायक ने आगे कहा कि समाज को शिक्षित संस्कारित व ऊर्जावान बनाने में सर्वाधिक महत्व हमारे गुरु की भूमिका होती है, गुरुजनों के प्रति श्रद्धाभाव बनाने का संकल्प हमें लेकर देश में ज्ञान के विस्तार व विकास का क्रम निरंतर जारी रहे इसके लिए हमें संकल्पित होना होगा, जिस पथ पर हमारा जीवन गतिमान है उस पथ के प्रेरणा पुंज उस पथ के प्रकाश पुंज समस्त गुरुजनों को शीश झुका कर प्रणाम करती हूं।साहेब जी से आशीर्वाद लेने मुख्य रूप से आदरणीय वरिष्ठ खिलेश्वरी किरण, आमदी मंडल महामंत्री कीर्तन मीनपाल, शहर मंडल मंत्री रुपा नागदेवे उपस्थित रहे।