
धमतरी। शनिवार को प्राथमिक विभाग के न्यूनतम साझा कार्यक्रम के अंतर्गत केंद्रीय विद्यालय धमतरी के कक्षा तीसरी से पांचवी तक के बच्चे केंद्रीय विद्यालय कांकेर में आयोजित मिनी स्पोर्ट्स मीट में प्रतिभाग किए और अपना कमाल दिखाए। इस अंतर विद्यालयीन लघु क्रीड़ा प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय कांकेर, धमतरी और कुरूद के बच्चों ने प्रतिभाग किया। 30 मीटर दौड़ में भार्गवी पटेल प्रथम और कृष सेन द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 50 मीटर दौड़ में हुमेश कुमार ठाकुर द्वितीय, मोहित कुमार साहू द्वितीय, हर्षिता सिन्हा द्वितीय और कनिष्का साहू तृतीय स्थान प्राप्त की। 80 मीटर दौड़ में आकृति सिंह प्रथम, विनय कुमार नेताम प्रथम, आदित्य नागेंद्र द्वितीय और सिद्धि साहू ने द्वितीय स्थान प्राप्त की। 100 मीटर दौड़ में वेदुला साई सूर्या और सानवी द्वितीय स्थान पर रहे। टेनिस बॉल थ्रो प्रतियोगिता में येयांश नाग द्वितीय स्थान पर रहा।

इस प्रकार कुल तेरह व्यक्तिगत प्रतियोगिताओं में केवि धमतरी के बच्चों ने अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण, नौ रजत और एक कांस्य पदक प्राप्त किए। केंद्रीय विद्यालय कांकेर के प्रभारी प्राचार्य सुरेंद्र ईजारदार द्वारा बच्चों को पदकों से सम्मानित किया गया। अनुरक्षक शिक्षक सुरेश देवांगन और कविता ने बताया कि सभी विद्यालयों के बच्चों ने बहुत अच्छे प्रदर्शन किए । दूसरे विद्यालयों के बच्चों के साथ मिलने और खेलने में बच्चों को बहुत ही आनंद आया। इस प्रतियोगिता से बच्चों में सहयोग, नेतृत्व, प्रतियोगिता और खेल भावना का विकास हुआ। बच्चों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस. एस. धुर्वे सहित पीएल साहू, रीमन देवांगन, प्रदीप सिंह रावत, संजय पवार आदि शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त किया।






