कार्यक्रम को दिल्ली से राहुल गांधी ने संबोधित किया
धमतरी | पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर धमतरी में राजीव भवन का भूमिपूजन किया गया | राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी दिल्ली से ऑनलाइन भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए और कार्यक्रम को संबोधित किया | कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया भी ऑनलाइन शामिल हुए|
रायपुर से आनलाइन भूमिपूजन और आनलाइन कार्यक्रम में प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल और पीसीसी प्रमुख मोहन मरकाम भी मौजूद रहे| धमतरी में ई.भूमिपूजन कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष,महापौर सहित कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया| प्रदेश के कुल 22 जिलों में नया कांग्रेस कार्यालय निर्माण को लेकर भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया|
प्रदेश के 17 जिलों में नया भवन का होगा निर्माण होना है.इसके लिए पूरे प्रदेश में एक साथ शिलान्यास का कार्यक्रम आयोजित किया गया था| कांग्रेस भवन में ग्राउन्ड फ्लोर के अलावा एक मंजिला भवन भी होगा.प्रदेश के सभी जिलों का नक्शा एक समान होगा