
धमतरी विधायक ओंकार साहू हुए शामिल
धमतरी। कल्पवृक्ष जैन महिला ट्रस्ट द्वारा आयोजित HOPE 2.0 – The Carnival for Charity कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर धमतरी विधायक ओंकार साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने इस आयोजन की सराहना करते हुए इसे सेवा, सहयोग और सामाजिक सरोकारों का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ओंकार साहू ने कहा कि HOPE 2.0 जैसे आयोजन समाज में सकारात्मक सोच और मानवीय मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने कहा कि जब समाज के विभिन्न वर्ग सेवा भावना के साथ एकजुट होकर जरूरतमंदों के लिए कार्य करते हैं, तभी सच्चे अर्थों में सामाजिक परिवर्तन संभव होता है। उन्होंने कल्पवृक्ष जैन महिला ट्रस्ट की सक्रिय भूमिका की प्रशंसा करते हुए कहा कि महिलाओं द्वारा समाजहित में किए जा रहे ऐसे प्रयास अत्यंत प्रेरणादायक हैं।
विधायक साहू ने आगे कहा कि वर्तमान समय में सामाजिक संस्थाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार, महिला सशक्तिकरण तथा जरूरतमंदों की सहायता जैसे क्षेत्रों में इस प्रकार के आयोजन समाज को नई दिशा देने का कार्य करते हैं। उन्होंने आयोजकों को इस पुनीत पहल के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न खेल गतिविधियों, सामाजिक कार्यक्रमों, रचनात्मक प्रस्तुतियों एवं सहयोगात्मक प्रयासों के माध्यम से जनसेवा का संदेश दिया गया। इस अवसर पर जादुई खेल का भी आयोजन किया गया, जिसने उपस्थित जनसमूह का विशेष आकर्षण रहा। बड़ी संख्या में नागरिकों की सहभागिता से आयोजन अत्यंत सफल रहा।
कल्पवृक्ष जैन महिला ट्रस्ट की पदाधिकारियों ने बताया कि HOPE 2.0 का मुख्य उद्देश्य समाज के सभी वर्गों की सहायता करना तथा सेवा भावना को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने विधायक ओंकार साहू सहित सभी अतिथियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और समाज में सेवा व सहयोग की भावना को और अधिक मजबूत करने का संदेश देकर सम्पन्न हुआ। मौके पर आकाश गोलछा पूर्व अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी शहर -1,अजय बडडिया , बिंदु जैन , साथ में जैन समाज महिला समूह के अध्यक्ष और सदस्य उपस्थित रहे ।






