
पंचवटी कालोनी, धमतरी में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा महापुराण में शामिल होकर कथाश्रवण का लाभ लिया विधायक रंजना साहू ने
धमतरी | धमतरी को धर्म की नगरी कही जाती है, यहां निरंतर श्रीमद् भागवत कथा, रामचरितमानस कथा, जस जगराता, रामधुनी जैसे अनेक धार्मिक आयोजन कराए जाते हैं। इसी तरह धमतरी के पंचवटी कॉलोनी में सिन्हा परिवार के द्वारा आनंद कंद मूल भगवान श्रीकृष्ण की श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है, इस पावन यज्ञ में जीवन को धन्य बनाने विधायक रंजना डीपेंद्र साहू पहुंची।
सर्वप्रथम व्यासपीठ का आशीर्वाद लेकर विधायक ने कथा का रसपान किया। विधायक रंजना साहू ने कहा कि आनंदमय कथा का रसखान ग्रंथ श्रीमद्भागवत कथा महापुराण है। जहां मानव जीवन के उद्धार के सभी मार्ग वर्णित है। भगवान श्री कृष्ण की लीलाएं आनंदमय होती है जिसको जीवन में आनंद से ग्रहण किया जाता है, श्रीमद् भागवत कथा मोक्षदायिनी कथा है। हमारे धर्म की नगरी में निरंतर धार्मिक अनुष्ठानों से धर्म का प्रवाह होता रहा है। यह आयोजन सिर्फ सिन्हा परिवार के लिए नहीं अपितु इस कथा के रसपान कर रहे पूरे कॉलोनीवासी एवं आसपास से आए श्रोताओं के लिए जीवन उद्धार के रस का भंडार है।