
रूद्री पुलिस की त्वरित एवं सटीक घेराबंदी, 34 पौवा देशी शराब जुमला कीमती 2,960/- रूपये जप्त , एसपी धमतरी के निर्देश पर धमतरी पुलिस द्वारा अवैध कारोबारियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी अभियान जारी
धमतरी | पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देशानुसार जिले में मादक पदार्थ,अवैध शराब, जुआ एवं अन्य अवैधानिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार सख्त एवं प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना रूद्री पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति योगेश ऑटो सेंटर के पास अवैध रूप से शराब परिवहन कर रहा है। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने रूद्री चौक स्थित योगेश ऑटो सेंटर के पास घेराबंदी की। घेराबंदी के दौरान आरोपी अशोक दास मानिकपुरी को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया, जिसके कब्जे से बिना वैध दस्तावेज के अवैध रूप से परिवहन की जा रही कुल 34 पौवा देशी शराब बरामद की गई, जिसमें – देशी प्लेन शराब – 22 पौवा (कीमत लगभग 1,760/-रूपये) देशी मसाला शराब – 12 पौवा (कीमत लगभग 1,200/-रूपये) कुल जुमला कीमती 2,960/-रूपये की शराब जप्त की गई। आरोपी के विरुद्ध थाना रूद्री में अपराध क्रमांक 11/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। आरोपी का नाम: अशोक दास मानिकपुरी पिता – साहिल दास उम्र – 40 वर्ष निवासी- आनंद पारा, रूद्री, जिला धमतरी (छ.ग.) धमतरी पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी कठोर कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।






