Home Latest Breaking News धमतरी के ट्रैक्टर चालक की दर्दनाक मौत, खेत में पलटा ट्रैक्टर

धमतरी के ट्रैक्टर चालक की दर्दनाक मौत, खेत में पलटा ट्रैक्टर

चंदनबिरही गांव में रोपा कार्य के दौरान हुआ हादसा, चालक तोरण साहू की मौके पर ही मौत

धमतरी/पुरूर l धमतरी जिले के एक ट्रैक्टर चालक की शुक्रवार दोपहर को उस वक्त दर्दनाक मौत हो गई जब खेत में काम करते समय ट्रैक्टर पलट गया और वह उसके नीचे दब गया। हादसा पुरूर थाना क्षेत्र के ग्राम चंदनबिरही में हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार, चंदनबिरही स्थित एक राइस मिल के सामने खेत में रोपा के लिए खेत मताई का कार्य चल रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर मिट्टी में फंस गया। चालक तोरण साहू, निवासी धमतरी ने ट्रैक्टर को निकालने के लिए एक्सीलेटर देकर उसे आगे बढ़ाने की कोशिश की। इसी बीच संतुलन बिगड़ने से ट्रैक्टर पलट गया और चालक उसके नीचे दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुरूर थाना प्रभारी ने बताया कि यह ट्रैक्टर CG 05 G 4501 धमतरी निवासी तुलेश्वर साहू का है, जिसे खेत में मताई कार्य के लिए लाया गया था। ट्रैक्टर के कैच व्हील में बल्ली अड़ाकर एक्सीलेटर देने के दौरान वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर गुरुर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आगे की कार्रवाई जारी है l

Exit mobile version