Home Blog

Ctyg

जुआ फड़ पर कोतवाली पुलिस की दबिश, 4 जुआरी गिरफ्तार

 थाना सिटी कोतवाली पुलिस की जुआ फड़ पर दबिश, 04 जुआरियों से 25,500/-रूपये नगद एवं 52 पत्ती ताश बरामद

 जुआ-सट्टा पर जीरो टॉलरेंस – अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर लगातार जारी रहेगी धमतरी पुलिस की कार्यवाही

धमतरी | पुलिस अधीक्षक धमतरी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देश पर जिले में जुआ-सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने जुआ खेलने की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्राम अधारी नवागांव क्षेत्र में जुआ फड़ पर दबिश दी।

कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मौके पर घेराबंदी कर 04 आरोपियों को जुआ खेलते पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से 25,500/-रूपये नगद एवं 52 पत्ती ताश बरामद कर जुआ एक्ट के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।
धमतरी पुलिस द्वारा जुआ-सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत लगातार कार्यवाही जारी है।

▪️जुआ खेलने के मामले में गिरफ्तार आरोपी
▪️संतोष साहू, पिता – तोरन साहू, उम्र 32 वर्ष
▪️अरमान मिर्जा, पिता ईसाख मिर्जा,उम्र 29 वर्ष
▪️अनीश अहमद, पिता – हमीद अहमद, उम्र 43 वर्ष
▪️खेमचंद साहू, पिता – स्व. फूलचंद साहू, उम्र 42 वर्ष
सभी आरोपी निवासी – अधारी नवागांव, धमतरी, थाना सिटी कोतवाली धमतरी, जिला धमतरी (छ.ग.)।
बरामदगी: 25,500/- नगद एवं 52 पत्ती ताश।
थाना सिटी कोतवाली धमतरी द्वारा अपराध क्र.200/26 धारा 3(2) जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही किया गया।

धमतरी पुलिस द्वारा आमजन से भी अपील की जाती है कि जुआ-सट्टा अथवा किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

धमतरी की बेटियों ने पैरा योगासन में लहराया परचम, राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ चयन

द्वितीय राज्य स्तरीय पैरा योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप-2026 में तीन बालिकाओं ने जीते पदक, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन

धमतरी | जिले की दिव्यांग बेटियों ने खेल के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और हौसले का शानदार प्रदर्शन करते हुए धमतरी का नाम रोशन किया है। रायगढ़ के अग्रोहा धाम में 22 से 23 अगस्त 2026 तक आयोजित द्वितीय राज्य स्तरीय पैरा योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप-2026 में शासकीय श्रवण बाधितार्थ बालिका विद्यालय, धमतरी की बालिकाओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीन पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर तीनों प्रतिभावान बालिकाओं का चयन राष्ट्रीय स्तर की पैरा योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप के लिए हुआ है।

इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विद्यालय से कुल 20 श्रवण बाधित दिव्यांग बालिकाओं ने सहभागिता की। उनके साथ 3 शिक्षक, 1 आया और 1 भृत्य भी शामिल रहे। प्रतियोगिता में कु. दिव्या देवांगन, कक्षा 10वीं ने 17 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल एवं प्रशस्ति प्रमाण पत्र हासिल किया। वहीं कु. श्वेता लहरे, कक्षा 9वीं ने 17 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त कर ब्रॉन्ज मेडल जीता। कु. लता सलाम, कक्षा 4थी ने 17 वर्ष से कम आयु वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त करते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

आत्मविश्वास और प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन

इन बालिकाओं की उपलब्धि केवल पदक जीतने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उनके आत्मविश्वास, निरंतर अभ्यास और समर्पण का परिचायक है। विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को खेल और योग के माध्यम से अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलने से उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन तथा आगे बढ़ने की प्रेरणा मजबूत होती है। राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन जिले के दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायी उपलब्धि है।

बालिकाओं को प्रशिक्षण देने में श्री उमराव साहू, जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन का विशेष योगदान रहा। उन्होंने विद्यालय के विशेष शिक्षकों के सहयोग से बालिकाओं को सांकेतिक भाषा के माध्यम से योगासन का प्रशिक्षण प्रदान किया। नियमित अभ्यास, प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन और बालिकाओं की मेहनत का परिणाम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदकों के रूप में सामने आया।

संस्था और समाज कल्याण विभाग में हर्ष

बालिकाओं की इस उल्लेखनीय उपलब्धि से शासकीय श्रवण बाधितार्थ बालिका विद्यालय एवं समाज कल्याण विभाग में हर्ष का माहौल है। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने सफल बालिकाओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया। समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी बालिकाओं, उनके शिक्षकों तथा प्रशिक्षकों को बधाई दी।
धमतरी की इन तीनों बेटियों का राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन यह संदेश देता है कि प्रतिभा किसी बाधा की मोहताज नहीं होती। अवसर, मार्गदर्शन और निरंतर प्रयास मिले तो दिव्यांग बच्चे भी खेल के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल कर सकते हैं।

शिव सिंह वर्मा स्कूल के बच्चों ने तैयार की हस्तलिखित पत्रिका ‘गुंजन’, कलेक्टर श्री मिश्रा ने की सराहना

धमतरी | शिव सिंह वर्मा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, धमतरी की प्राचार्या श्रीमती बी. मैथ्यू के कुशल दिशा-निर्देश और शिक्षकों के मार्गदर्शन में शालेय बच्चों द्वारा एक अनूठी हस्तलिखित पत्रिका ‘गुंजन’ का निर्माण किया गया है। पूरी तरह से विद्यार्थियों की मेहनत से तैयार इस पत्रिका का संकलन, सुंदर लेखन, आकर्षक चित्रांकन और कलात्मक सज्जा स्वयं छात्र-छात्राओं ने की है। इस हस्तलिखित पत्रिका के फ्रंट कवर से लेकर बैक कवर तक का पूरा डाटा और इसकी हर एक रचना बच्चों ने अपने हाथों से तैयार की है। इस विशेष पत्रिका को विद्यालय की प्राचार्या, शिक्षकों और रचनाकार विद्यार्थियों की उपस्थिति में धमतरी जिले के कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा को उनके कार्यालय में जाकर भेंट किया गया। कलेक्टर श्री मिश्रा ने बच्चों द्वारा अपने हाथों से तैयार किए गए इस रंगीन और ओरिजिनल फॉर्मेट की गहराई से समीक्षा की और इस अनूठे प्रयास की प्रशंसा की। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए भविष्य में इस मुहिम से और भी अधिक संख्या में छात्र-छात्राओं को जोड़ने तथा उनकी प्रतिभा को निखारने की बात कही।

उल्लेखनीय है कि विद्यालय द्वारा प्रतिवर्ष शालेय वार्षिक पत्रिका ‘गुंजन’ का प्रकाशन नियमित रूप से किया जाता रहा है। पूर्व के वर्षों में यह पत्रिका पारंपरिक रूप से ब्लैक एंड व्हाइट और प्रिंटेड फॉर्मेट में आती थी। परंतु वर्तमान परिवेश में, जहां एआई (AI) और मोबाइल के जमाने में बच्चे इंटरनेट से सर्च करके ही सारा काम कर लेते हैं, जिससे उनकी मौलिक लेखन कला प्रभावित हो रही है, विद्यालय ने यह नई पहल की है। इसका मुख्य उद्देश्य डिजिटल माध्यमों के उपयोग के साथ-साथ विद्यार्थियों की स्वयं की हस्तलेखन शैली, पठन कौशल और रचनात्मक कलात्मक प्रतिभा को भी समान रूप से उभारना व संवारना है।

इस हस्तलिखित पत्रिका के निर्माण में विशेष रूप से कक्षा 6 वीं से लेकर 9 वीं तक के जूनियर छात्र-छात्राओं ने सबसे अधिक संख्या में भाग लिया है। बच्चों के इस सुंदर और जीवंत प्रयास से प्रेरित होकर विद्यालय के अन्य बच्चे भी अब अपनी मौलिक रचनाएं प्रकाशित कराने के लिए उत्सुक नजर आ रहे हैं। इस पहली हस्तलिखित पत्रिका की सफलता को देखते हुए विद्यालय प्रशासन अब आगामी दिसंबर माह में इसके अगले अंक के प्रकाशन के लिए प्रयासरत है। दिसंबर के इस आगामी अंक में मुख्य रूप से उन बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का विशेष अवसर दिया जाएगा, जो इस पहली हस्तलिखित पत्रिका से प्रेरित हुए हैं।

हस्तलिखित पत्रिका में जिन भी विद्यार्थियों की रचनाएं, सुंदर लेख और चित्रकारी शामिल हैं, उन सभी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष रूप से यह पत्रिका तैयार करवाकर स्कूली प्रार्थना सभा में पुरस्कार स्वरूप भेंट की गई है। इस सम्मान से बच्चों का आत्मविश्वास और अधिक बढ़ा है।

कानीडबरी में साहू समाज भवन के शेड निर्माण का हुआ भूमि पूजन, रंजना साहू की पहल पर वरिष्ठ भाजपा नेता कुंजलाल देवांगन ने रखी आधारशिला

कानीडबरी में शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन रंजना साहू के मुख्य आतिथ्य में हुआ सम्पन्न, रंजना साहू ने भाजपा वरिष्ठ कुंजलाल देवांगन के करकमलों से कराया भूमिपूजन

धमतरी | ग्राम कानीडबरी में हरदिहा साहू समाज भवन कानीडबरी में शेड निर्माण कार्य, बेतल घर से जागेशर घर की ओर नली निर्माण कार्य, ग्राम पंचायत अमेठी में अटल डिजिटल सेवा केंद्र का भूमिपूजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी की पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। श्रीमती रंजना साहू की पहल से स्वीकृत शेड निर्माण सहित अन्य विकास कार्यों का भूमिपूजन भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री कुंजलाल देवांगन के करकमलों से विधिवत पूजा-अर्चना के साथ संपन्न कराया।

भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान समाज के लोगों ने अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय ने समाज भवन में शेड निर्माण को सामाजिक गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण पहल बताते हुए श्रीमती रंजना साहू का आभार व्यक्त किए। शेड निर्माण से सामाजिक बैठकों, सामुदायिक आयोजनों, विवाह एवं अन्य सार्वजनिक कार्यक्रमों के आयोजन में समाज के लोगों को सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू ने कहा कि समाज के विकास के लिए सामाजिक भवनों का सुदृढ़ होना आवश्यक है, साहू समाज ने हमेशा सामाजिक एकता, सेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है |

ग्राम कानीडबरी में साहू समाज भवन में शेड निर्माण की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी, समाज की मांग और आवश्यकता को देखते हुए इस कार्य को आगे बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि विकास कार्य केवल सड़क, नाली और भवन निर्माण तक सीमित नहीं हैं, बल्कि समाज के लिए उपयोगी अधोसंरचना का निर्माण भी क्षेत्र के विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने आगे कहा कि समाज की एकता और सहयोग से ही गांव एवं क्षेत्र का सर्वांगीण विकास संभव है।

वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष श्री कुंजलाल देवांगन ने कहा कि साहू समाज हमेशा से सामाजिक समरसता, सेवा और संगठन की भावना के लिए जाना जाता है, समाज भवन में शेड निर्माण होने से यहां आयोजित होने वाले विभिन्न सामाजिक एवं सामुदायिक कार्यक्रमों में लोगों को सुविधा मिलेगी, जनप्रतिनिधियों और समाज के बीच बेहतर समन्वय से ही विकास कार्यों को गति मिलती है। उन्होंने इस कार्य के लिए श्रीमती रंजना साहू की पहल की सराहना करते हुए कहा कि क्षेत्र की आवश्यकताओं को समझकर विकास कार्यों को आगे बढ़ाना जनप्रतिनिधित्व की सार्थकता है।

महिला मोर्चा जिला महामंत्री श्रीमती प्रियंका सिन्हा ने कहा कि साहू समाज भवन में शेड निर्माण होने से सामाजिक एवं सामुदायिक कार्यक्रमों के आयोजन में लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि रंजना साहू की पहल से क्षेत्र में लगातार विकास कार्यों को गति मिल रही है, जो जनहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए रंजना साहू एवं समाज के सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर सत्यप्रभा साहू जनपद सदस्य, पंकज साहू जिला मंत्री भारतीय जनता युवा मोर्चा, राजीव सिन्हा पूर्व जिला अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा, किशोर साहू जिला अध्यक्ष हरदिहा साहू समाज युवा प्रकोष्ट धमतरी, आनंद राम साहू, श्याम लाल साहू, बंसीलाल साहू, वेद प्रकाश, दिलीप साहू, अक्तू राम साहू सहित साहू समाज के पदाधिकारी, सामाजिक बंधु एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

सावन के अंतिम सोमवार पर दुलारी नगर में गूंजा भोलेनाथ का जयघोष, भक्तों को बांटा प्रसाद

धमतरी । सावन मास के अंतिम सोमवार के पावन अवसर पर दुलारी नगर गली नंबर-2, रुद्री के मुख्य द्वार पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्रद्धालुओं, कांवड़ियों एवं राहगीरों के लिए प्रसाद एवं जलपान की विशेष व्यवस्था की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया और आयोजन में शामिल होकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया।

सावन के अंतिम सोमवार को धमतरी शहर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल यात्रा करते हुए रुद्री स्थित श्री रुद्रेश्वर महादेव मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे। भक्तों की इस धार्मिक पदयात्रा के मार्ग में पड़ने वाले दुलारी नगर में श्रद्धालुओं की सेवा के लिए जलपान एवं प्रसाद की उत्तम व्यवस्था की गई थी। आयोजन स्थल पर पहुंचने वाले कांवड़ियों और राहगीरों को श्रद्धापूर्वक प्रसाद वितरित किया गया।

आयोजन में धार्मिक वातावरण को और भक्तिमय बनाने के लिए भव्य संगीत की भी व्यवस्था की गई थी। बाबा भोलेनाथ के भजनों की धुन पर श्रद्धालु झूमते और भक्ति में लीन नजर आए। पूरे परिसर में हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से माहौल शिवमय हो गया।

यह आयोजन दुलारी नगर कॉलोनी में स्थित अमरकंठेश्वर महादेव के आशीर्वाद से संपन्न हुआ। आयोजन को सफल बनाने में कॉलोनीवासियों का भरपूर सहयोग रहा। स्थानीय लोगों ने श्रद्धालुओं की सेवा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे आयोजन को व्यवस्थित रूप से संपन्न कराया।

सावन सोमवार का धार्मिक महत्व

हिंदू धर्म में सावन मास को भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष एवं पवित्र माना गया है। सावन के प्रत्येक सोमवार को भगवान भोलेनाथ की पूजा, जलाभिषेक और रुद्राभिषेक करने की विशेष मान्यता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन सोमवार का व्रत एवं भगवान शिव की भक्ति करने से मनोकामनाओं की पूर्ति, सुख-समृद्धि और परिवार में शांति की प्राप्ति होती है। यही कारण है कि सावन के अंतिम सोमवार को भी मंदिरों में श्रद्धालुओं की विशेष भीड़ देखने को मिली और धमतरी से रुद्री तक भक्तिमय वातावरण बना रहा।

जर्जर स्कूल भवनों में पढ़ने को मजबूर नौनिहाल: तारिणी चंद्राकर के नेतृत्व में कांग्रेस ने किया कुरूद और भोथली के शासकीय स्कूलों का औचक निरीक्षण

धमतरी | जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी की अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कुरूद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कुरूद नगर और ग्राम भोथली के शासकीय स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्कूलों की अत्यंत दयनीय और जर्जर स्थिति सामने आई, जहां छात्र-छात्राएं जान जोखिम में डालकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं। इस बदहाली को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार और क्षेत्रीय विधायक की निष्क्रियता पर तीखा हमला बोला है। निरीक्षण के दौरान कांग्रेसियों ने पाया कि स्कूलों के भवन पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं। दीवारों में दरारें आ चुकी हैं और छत से पानी टपक रहा है। मूलभूत सुविधाओं जैसे स्वच्छ पेयजल और शौचालयों का भारी अभाव है। शिक्षा के मंदिर की यह दुर्दशा भाजपा सरकार के “गुणवत्तापूर्ण शिक्षा” के दावों की पोल खोलती है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर नें कहा की आज कुरूद नगर और ग्राम भोथली के शासकीय स्कूलों की जो हालत हमने देखी है, वह बेहद चिंताजनक और दुर्भाग्यपूर्ण है। हमारे नौनिहाल, जो इस देश और प्रदेश का भविष्य हैं, वे ऐसे जर्जर भवनों में बैठने को मजबूर हैं जहां हर वक्त किसी बड़ी दुर्घटना का साया मंडराता रहता है। क्या प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार सो रही है? शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश की वर्तमान सरकार पूरी तरह निष्क्रिय और संवेदनहीन साबित हुई है। जन घोषणाओं में बड़ी-बड़ी बातें करने वाली भाजपा सरकार जमीनी हकीकत से आंखें मूंद चुकी है। इसके साथ ही, इस क्षेत्र के स्थानीय विधायक की निष्क्रियता भी साफ उजागर होती है। क्षेत्रीय विधायक को जनता ने चुनकर विधानसभा में जनसमस्याएं उठाने के लिए भेजा था, लेकिन उन्हें अपने ही क्षेत्र के बच्चों की जान की कोई परवाह नहीं है। स्कूल भवनों की मरम्मत और बच्चों के भविष्य के लिए उनके पास कोई कार्ययोजना नहीं है।कांग्रेस पार्टी चुप नहीं बैठेगी। हम बच्चों के भविष्य और उनकी सुरक्षा के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेंगे। हम इस सोई हुई विष्णुदेव सरकार और निष्क्रिय विधायक को जगाने के लिए सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ेंगे। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य नीलम चंद्राकर, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष जानसिंह यादव, जिला महामंत्री रमेशर साहू, कामराय साहु ब्लॉक अध्यक्ष महिम शुक्ला, पंकज जोशी सहीत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पाटन पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को जन्मदिन की बधाई दिए – लेख राम साहू

धमतरी | माननीय भूपेश बघेल जी एआईसीसी के राष्ट्रीय महासचिव लोकप्रिय पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ किसान पुत्र जन नेता के जन्मदिवस के अवसर पर उसके निज निवास एवं पाटन क्षेत्र में पहुंचकर श्री लेख राम साहू पूर्व विधायक कुरूद एवं राष्ट्रीय समन्वयक पिछड़ा वर्ग कांग्रेस नई दिल्ली वरिष्ठ पत्रकार भुनेश्वर साहू जी श्री घनश्याम साहू जी पूर्व ब्लाक अध्यक्ष ग्रामीण धमतरी श्री लल्ला साहू जी सरपंच बोडरा बलियारा श्री गुप्ता जी श्री फलेश पूर्व सरपंच ग्राम बोडरा पप्पू साहू लक्ष्मी साहू जी जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दिए, माननीय भूपेश बघेल जी के कुशल नेतृत्व सरल स्वभाव और जन सेवा की भावना हम सबके लिए प्रेरणा स्रोत है ईश्वर से कामना है कि आप सदैव स्वस्थ रहें और जन सेवा के पथ पर निरंतर अग्रसर रहे आपकी भावना ने छत्तीसगढ़ को नहीं पहचान दी है आपका स्नेह और मार्गदर्शन हमेशा मिलता रहे यही कामना है |

पाटन के कांग्रेस कार्यकर्ताओ सभा को संबोधित करते हुए श्री मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी कहां की भाजपा आम जनता को 15 15 लाख रुपए देने का वादा किया था अयोध्या राम मंदिर में 1 साल में 5 लाख दिया जलता है और 3 साल में कुल मिलाकर 15 लाख आम जनता को दिया मंत्री जी के बताने के अंदाज को सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जमकर तारीफ किए |

पाटन के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं एवं उस क्षेत्र के बड़े नेताओं के द्वारा श्री लेख राम साहू पूर्व विधायक कुरूद और इंद्र शाह मंडावी विधायक मानपुर मोहला के हाथों सभी समाज के वरिष्ठ पदाधिकारीयों को फूल माला पहनाकर सम्मानित किए सभी समाज के लोगों ने सम्मान स्वीकार करते हुए उत्साहित रहे |

श्री लेख राम साहू पूर्व विधायक कुरूद एवं राष्ट्रीय समन्वयक पिछड़ा वर्ग कांग्रेस नई दिल्ली ने पूरे छत्तीसगढ़ से आए हुए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बरसते पानी में खड़े रहकर भीगते हुए भी जन्मदिवस के इस कार्यक्रम में महिला कांग्रेस युवा कांग्रेस वरिष्ठ कांग्रेस किसी ने अपना स्थान नहीं छोड़ा भीखते पानी में भी कार्यक्रम में खड़े रहकर शाबित कर दिए की छत्तीसगढ़ को भरोसा भूपेश पर है गरवा गुरुवा बाड़ी योजना बंद होने से गाय बैल रोड पर आ गए हैं छत्तीसगढ़ सरकार को इसकी कोई खबर नहीं छत्तीसगढ़ के आम जनता को गरवा गुरुवा बाड़ी योजना से आर्थिक लाभ भी पहुंच रहा था जो इस सरकार ने पूरी तरह कांग्रेस के जनहितकारी योजनाओं को बंद कर दिए हैं |

श्री इंद्र शाह मंडावी ने भी जन्म दिवस कार्यक्रम पर छत्तीसगढ़ से पूरे छत्तीसगढ़ से कार्यकर्ताओं की भीड़ देखकर लगा की आम जनता का विश्वास भूपेश बघेल जी ने जीत लिया है पूर्व सरकार के कारनामे को लोग आज याद कर करके वर्तमान सरकार को कोश रहे हैं बिजली की महंगी दर और पूर्व सरकार की बिजली बिल हाफ योजना लोगों के दिल में आज भी भूपेश का बार-बार याद दिलाता है | दूर-दूर से आए लोगों में उत्साह देखकर हर व्यक्ति को खुशी महसूस हो रही थी मानो सत्ता की कुर्सी कांग्रेस को पुनः जनता सौंपने वाली है |

हम सभी का उद्देश्य एक ही होना चाहिए—धमतरी का सर्वांगीण विकास: रामू रोहरा

धमतरी। महापौर रामू रोहरा ने कहा कि शहर के विकास के लिए सभी को मिलजुलकर कार्य करना होगा। केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र परिवार तक पहुंचे, इसके लिए भाजपा के पार्षद और एल्डरमैन अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाएं। सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाकर जरूरतमंद लोगों को उनका लाभ दिलाना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।

उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन कर लौटे महापौर रामू रोहरा से शनिवार की शाम नगर निगम में भाजपा पार्षदों एवं एल्डरमैन ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने महापौर का स्वागत करते हुए शहर के विकास कार्यों सहित विभिन्न वार्डों की समस्याओं और आगामी कार्ययोजनाओं पर चर्चा की।

महापौर ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के सभी 40 वार्डों में विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। सड़क, नाली, पेयजल, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था सहित मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकास केवल निगम तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना भी जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है।

उन्होंने पार्षदों और एल्डरमैन से कहा कि वे अपने-अपने वार्डों में जनता के बीच नियमित रूप से जाएं, उनकी समस्याएं सुनें और संबंधित विभाग से समन्वय कर उनका निराकरण कराएं। केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा गरीब, किसान, महिला, युवा और जरूरतमंद परिवारों के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाकर उन्हें लाभ दिलाने का काम भी प्राथमिकता से किया जाए।

महापौर ने कहा कि “हम सभी का उद्देश्य एक ही होना चाहिए—धमतरी का सर्वांगीण विकास और शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना। आपसी समन्वय और सामूहिक प्रयास से ही शहर को विकास की नई दिशा दी जा सकती है।” इस अवसर पर भाजपा पार्षदों और एल्डरमैन ने भी वार्डों में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी साझा की और शहरहित में महापौर के साथ मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

Vorteile der mobilen Version: So nutzen Sie Fruit Million online unterwegs

Vorteile der mobilen Version: So nutzen Sie Fruit Million online unterwegs

Vorteile der mobilen Version: So nutzen Sie Fruit Million online unterwegs

Warum die mobile Version von Fruit Million überzeugt

Die mobile Version von Fruit Million online ist kein bloßer Ableger der Desktop-Variante, sondern ein eigenständiges Produkt mit klaren Vorzügen. Wer unterwegs spielen möchte, profitiert von einer Oberfläche, die für Touchscreens optimiert ist. Buttons sind größer, Menüs logisch gruppiert, und die Ladezeiten fallen selbst bei schwächerer Verbindung moderat aus. Das Besondere: Die Spielfunktionen, darunter Bonussymbole oder Freispiele, bleiben vollständig erhalten – Sie müssen auf nichts verzichten.

Ein weiterer Pluspunkt ist die Ressourcenschonung. Die mobile Version läuft stabil auf älteren Smartphones und verbraucht weniger Akkuleistung als viele vergleichbare Anwendungen. Das liegt an der schlanken Programmierung, die unnötige Animationen reduziert, ohne den Spielspaß zu mindern. Für Spieler, die regelmäßig kurze Runden einlegen, ist das ein entscheidender Vorteil gegenüber der Installation einer schweren App.

Kein Download, kein Speicherplatzproblem

Anders als viele Konkurrenzprodukte benötigt die mobile Fassung keine Installation. Sie öffnen den Browser, rufen die Plattform auf und los geht es. Das spart Speicherplatz auf dem Gerät und umgeht lästige Updates. Gerade wer ein günstiges Smartphone mit wenig internem Speicher nutzt, schätzt diese Unkompliziertheit. Zudem entfallen Kompatibilitätsfragen: Die Vorteile der mobilen Version bleiben auf Android wie iOS gleichermaßen erhalten.

Praktische Nutzung für Spieler unterwegs

Für den Einsatz außer Haus gibt es einige Verhaltensregeln, die das Erlebnis verbessern. Stellen Sie vor dem Spiel die Helligkeit Ihres Displays etwas höher ein, damit die Darstellung der Früchte und Zahlen gut erkennbar bleibt. Im Querformat werden mehr Spielinformationen gleichzeitig angezeigt, was die Übersicht verbessert. Wer im Stehen spielt, sollte das Gerät mit zwei Händen halten – das verhindert versehentliche Eingaben am unteren Bildschirmrand.

Die mobile Version unterstützt zudem die Touch-ID-bzw. Gesichtserkennung auf vielen Geräten. Das erleichtert die Anmeldung und erhöht die Sicherheit. Spieler, die häufig öffentliche WLAN-Netze nutzen, sollten dennoch auf eine verschlüsselte Verbindung achten. Die Plattform setzt auf HTTPS, aber ein zusätzlicher VPN-Dienst schadet nicht, wenn Sie in Cafés oder Bahnhöfen spielen.

Optimale Verbindung für reibungslose Runden

Eine stabile Internetverbindung ist der wichtigste Faktor für ein flüssiges Spiel. In Gegenden mit schwachem LTE-Empfang wechseln Sie idealerweise auf 3G oder nutzen Offline-Funktionen, sofern Ihre Spielvariante diese erlaubt. Vermeiden Sie parallele Downloads oder Video-Streaming auf demselben Gerät, während Sie spielen. Das reduziert Latenzzeiten und verhindert, dass die Runde plötzlich unterbrochen wird. Die mobile Version verfügt über eine automatische Wiederverbindung: Bricht die Verbindung kurz ab, können Sie innerhalb von 30 Sekunden an dieselbe Stelle zurückkehren.

Funktionsumfang und Grenzen der mobilen Variante

Der Funktionsumfang entspricht in fast allen Punkten der Desktop-Version. Sie können Ein- und Auszahlungen tätigen, Boni aktivieren und an Turnieren teilnehmen. Eine kleine Einschränkung betrifft die Darstellung auf extrem großen Displays: Manche älteren Spielautomaten-Modelle werden auf Tablets nicht automatisch skaliert. Wenden Sie in diesem Fall das Gerät oder nutzen Sie die Zoom-Funktion des Browsers. Die Entwickler verbessern die Anpassung jedoch kontinuierlich.

Beim Spielen über den Mobilfunk angefallene Daten können ins Gewicht fallen, aber keine Sorge: Die mobile Version ist so komprimiert, dass eine Stunde Spielzeit in der Regel weniger als 50 Megabyte verbraucht. Das bewältigt jede durchschnittliche Datenflat. Ein Tipp: Prüfen Sie den Datenverbrauch in den Einstellungen Ihres Smartphones. So behalten Sie stets die Kontrolle und vermeiden unangenehme Überraschungen am Monatsende. Die Vorteile der mobilen Version sind also nicht mit hohen Zusatzkosten verbunden, wenn Sie das Datenvolumen im Blick behalten.

Browserwahl und Systempflege

Die Wahl des Browsers beeinflusst die Performance stärker als gedacht. Google Chrome und Safari liefern meist die besten Ergebnisse. Achten Sie darauf, dass Ihr Browser aktualisiert ist. Veraltete Versionen zeigen manche Grafiken unscharf und können im Extremfall zu Darstellungsfehlern führen. Zudem sollten Sie regelmäßig den Cache leeren und überflüssige Tabs schließen. Das hält den Speicher frei und verhindert Ruckler. Wer diese Punkte beachtet, erlebt die mobile Version von ihrer besten Seite.

FAQ:

Kann ich Fruit Million auf jedem Smartphone spielen?

Grundsätzlich ja, sofern ein moderner Browser installiert ist. Geräte mit weniger als 2 GB RAM sollten aber auf ältere Spielvarianten ausweichen.

Verbraucht die mobile Version mehr Datenvolumen als die Desktop-Version?

Nein, sie ist sogar optimiert und verbraucht in der Regel weniger Daten, da Grafiken stärker komprimiert sind.

Werden meine Fortschritte zwischen Desktop und Handy synchronisiert?

Ja, nach dem Einloggen mit demselben Konto werden Guthaben, Boni und Spielverlauf automatisch abgeglichen.

Kann ich unterwegs Einzahlungen vornehmen?

Das ist möglich. Die Plattform nutzt mobile Zahlungsdienstleister und gewährleistet eine sichere Transaktion per TLS-Verschlüsselung.

Was tue ich bei einer unterbrochenen Verbindung während des Spiels?

Die mobile Version versucht, die Verbindung automatisch wiederherzustellen. Bleibt die Unterbrechung länger als 30 Sekunden, kehren Sie einfach auf die Seite zurück und loggen sich erneut ein.

Reviews

Lukas M. aus Berlin

Ich spiele hauptsächlich in der S-Bahn. Die mobile Version läuft erstaunlich flüssig, auch im Tunnel mit wechselndem Empfang. Nie Probleme mit Einzahlungen gehabt.

Sarah K. aus Köln

Endlich eine mobile Lösung ohne App-Download. Die Touch-Steuerung ist gut durchdacht und ich brauche keinen extra Speicherplatz. Genau richtig für kurze Pausen im Büro.

Dimitar P. aus Hamburg

Die Synchronisierung mit dem PC-Konto funktioniert einwandfrei – ich habe noch nie Bonusrunden oder Gewinne verloren. Die Datenersparnis ist ein echtes Plus.