Home Latest NH 30 पर सड़क हादसा एक की मौत एक घायल

NH 30 पर सड़क हादसा एक की मौत एक घायल

धमतरी। नेशनल हाईवे में हुए सड़क हादसे में बाइक चालक युवक की मौत हो गई। बाइक में सवार पत्नी गंभीर रूप से घायल है। जिसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां से निजी अस्पताल ले जाया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आछोटा निवासी इंद्रेश निर्मलकर पिता कृष्णा निर्मलकर अपनी बाइक क्रमांक सीजी 05 AQ 1953 में अपनी पत्नी शशी के साथ रायपुर जा रहा था। तभी बोलेरो वाहन सीजी 17 के डब्ल्यू 5844 में ठोकर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक चालक इंद्रेश निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई। शशि निर्मलकर गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलते ही वरदान एंबुलेंस से शिवा प्रधान मौके पर पहुंचे। घायल और मृतक को जिला अस्पताल लाया।

Exit mobile version