किसान-जवान-संविधान जनसभा’ की ऐतिहासिक सफलता पर जिला अध्यक्ष शरद लोहाना ने कार्यकर्ताओं का जताया आभार

23

रायपुर की ऐतिहासिक जनसभा में धमतरी जिले से भारी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ता, लगातार बारिश के बावजूद जोश कायम — कांग्रेस नेतृत्व ने सराहा समर्पण।

“इतिहास रचने वाले ‘किसान-जवान-संविधान जनसभा’ की सफलता पर कार्यकर्ताओं को जिला अध्यक्ष शरद लोहाना का धन्यवाद 

रायपुर/धमतरी l  राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित ऐतिहासिक किसान-जवान-संविधान जनसभा की सफलता पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष शरद लोहाना ने धमतरी जिले के सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं का आभार व्यक्त किया है।

इस जनसभा में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल, प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया।

धमतरी जिले से हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारी बारिश के बावजूद सभा में बढ़-चढ़कर भाग लिया। राजधानी से नजदीकी को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और वरिष्ठ नेता सत्यनारायण शर्मा ने विशेष रूप से धमतरी जिले से अधिकतम कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु जिला कांग्रेस अध्यक्ष शरद लोहाना से बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए थे।

श्री लोहाना ने कार्यकर्ताओं तक सुविधाएं पहुँचाने, वाहनों की व्यवस्था, समन्वय और संगठनात्मक तैयारियों को अंतिम रूप देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि “सुबह से लगातार हो रही वर्षा के बावजूद कार्यकर्ताओं का जोश कम नहीं हुआ, बल्कि उनका समर्पण इस ऐतिहासिक सभा की सफलता का आधार बना।”

कार्यक्रम की सफलता के बाद जिला अध्यक्ष लोहाना ने धमतरी जिले के सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, पूर्व विधायकों, वरिष्ठ नेताओं, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवा दल, किसान कांग्रेस, जोन-सेक्टर-बूथ पदाधिकारियों, तथा समस्त ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों के प्रति आभार जताया है।

उन्होंने कहा कि “कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एकजुटता और प्रतिबद्धता ने साबित कर दिया है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का संगठन मजबूत है और जनता से जुड़े मुद्दों पर पार्टी की पकड़ गहरी है।”

मुख्य बिंदु:

जनसभा में राष्ट्रीय स्तर के शीर्ष कांग्रेस नेताओं की उपस्थिति

भारी बारिश के बावजूद धमतरी से हज़ारों कार्यकर्ताओं की भागीदारी

जिला अध्यक्ष शरद लोहाना की सक्रिय भूमिका और समन्वय

जनसभा को सफल बनाने में संगठन के हर स्तर पर योगदान